Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 फाइनल से पहले शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कह दिया कुछ ऐसा, जिसकी हर तरफ होने लगी है चर्चा

Shubman Gill On Vaibhav Sooryavanshi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबलाखेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. मगर, इस हाईवोल्टेज मैच के शुरू होने से पहले कप्तान शुभमन गिल ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि उन्होंने वैभव जैसे बल्लेबाजी करते कभी किसी को भी नहीं देखा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कप्तान गिल ने वैभव सूर्यवंशी ने क्या-क्या कहा...

वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

IPL 2026 के फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. असल में कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल से सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में कप्तान ने कहा कि इस खिलाड़ी को किसी की भी परवाह नहीं है.

कप्तान गिल ने कहा, "मैंने किसी को इस तरह बल्लेबाजी करते नहीं देखा. इस समय वैभव दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्हें खेलते देखना अद्भुत है, न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी, बल्कि उनकी बल्लेबाजी की तकनीक और हाथों की गति भी, चाहे वे किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ खेलें. जिस तरह से उन्होंने उस तेज गेंद के बाद भी कोई परवाह नहीं की, बल्कि खेल में वापसी की और हम पर लगातार दबाव बनाए रखा, यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में, जो भी टीम उनके खिलाफ खेलेगी, उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा."

वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है ऑरेंज कैप

मौजूदा समय में IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी टॉप पर काबिज हैं. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यवंशी के बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले हैं. अब उनको ताज तभी बच सकता है, जब आज के मुकाबले में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन उनसे कम रन बनाकर पवेलियन लौट जाएं. ऐसा हुआ तो ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ही सजा रहेगा.

शुभमन गिल के पास है नंर-1 बनने का मौका

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास फाइनल मैच में ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है. चूंकि, वह फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. गिल ने 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 163.72 की स्ट्राइक रेट और 48.13 के औसत से 722 रन बनाए हैं. ऐसे में यदि शुभमन RCB VS GT के बीच खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले में अगर 55 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और ऑरेंज कैप जीत लेंगे.

ये भी पढ़ें: IPL फाइनल में कैसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का इतिहास, जानें किसे कितनी बार मिली हार

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश सरकार ने 33,401 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की

उत्तर प्रदेश सरकार ने 33,401 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: टाल देना चाहिए था IPL फाइनल? सुनील गावस्कर ने इस टीम के साथ बताया नाइंसाफी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 फाइनल खेला गया. मगर गावस्कर का मानना था कि इस फाइनल को रिजर्व डे पर खेलना चाहिए था क्योंकि गुजरात को सही से वक्त नहीं मिला. Sun, 31 May 2026 21:37:16 +0530

  Videos
See all

Gujarat Viral Accident | सड़क पर चलती गाड़ियों के बीच गिरा होर्डिंग | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:33:10+00:00

Iran America War Update: ईरान के प्लान ने ट्रंप की नाक में दम किया! | Trump | Peace Deal | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:42:20+00:00

Asad Father Nawab Arrested: 'सूर्या की हत्या के लिए Asad के अब्बा ने उकसाया! | Surya Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:42:07+00:00

Technician की CPR से बची नवजात की जान! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:31:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers