बाथरूम के गंदे, सफेद परत पड़े नल को चमकाने के लिये अपनाएं ये तरीके, नोट कीजिये टिप्स
बाथरूम के नलों को चमकाने के लिए सफेद सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और टूथपेस्ट जैसे घरेलू उपाय अपनाएं. नियमित सफाई से नल नए जैसे दिखेंगे. तो याद रखें समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें.
भारत पहली बार कॉमनवेल्थ फेंसिंग का ओवरऑल चैंपियन:13 गोल्ड समेत 35 मेडल जीते, विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली
भारत ने नाइजीरिया के लागोस में कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। भारतीय फेंसर्स ने सीनियर और अंडर-23 कैटेगरी में कुल 35 मेडल जीते। इनमें 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रदर्शन के लिए भारत को विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली। यह कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से चैंपियनशिप में सबसे अच्छे ओवरऑल प्रदर्शन के लिए दी जाती है। चौथे दिन 6 में से 5 गोल्ड जीते सीनियर भारतीय फेंसर्स ने प्रतियोगिता के चौथे दिन 6 इवेंट में से 5 में गोल्ड जीते। भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपे, महिला एपे और महिला फॉइल में गोल्ड हासिल किया। पुरुष फॉइल में भारत को सिल्वर मेडल मिला। फेंसिंग में भारत का सबसे सफल प्रदर्शन भारत ने सेबर, एपे और फॉइल तीनों हथियारों में मजबूत प्रदर्शन किया। अंडर-23 खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ सीनियर फेंसर्स की सफलता ने भारत को चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचाया। FAI महासचिव ने खिलाड़ियों को बधाई दी फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय टीम की सफलता पर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








.jpg)
