देव आनंद-साधना का गाना, आज भी दिल को देता है सुकून, कायम है लता मंगेशकर की आवाज का जादू
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के सदाबहार रोमांटिक गीतों में शामिल ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है. यह खूबसूरत गीत साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘असली नकली’ का है, जिसमें देव आनंद और साधन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इस गीत को सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी थी, जबकि इसके भावपूर्ण बोल मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे. गीत का संगीत दिग्गज संगीतकार जोड़ी शंकर जयकिशन ने तैयार किया था. ‘तेरा मेरा प्यार अमर, फिर क्यों मुझको लगता है डर’ जैसे बोल प्रेम की गहराई और उसके साथ जुड़ी भावनात्मक बेचैनी को बेहद खूबसूरती से बयां करते हैं. फिल्म में यह गीत देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया था और इसकी मधुर धुन व रोमांटिक एहसास ने इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार प्रेम गीतों में शामिल कर दिया.
कौन हैं जनरल एनएस राजा सुब्रमणि? संभाला देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार
CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी बने देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV
















.jpg)




