Responsive Scrollable Menu

जनरल-जेड ब्लॉग से उठा CBSE OSM विवाद, 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत बना राष्ट्रीय बहस का केंद्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीतिक बहस का रूप ले लिया है. इस पूरे मामले के केंद्र में झारखंड का 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत है, जिसके ब्लॉग पोस्ट ने CBSE की निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सार्थक ने लगाए ये आरोप

12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत ने केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (CPPP) पर उपलब्ध टेंडर दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग प्रकाशित किया. ब्लॉग में आरोप लगाया गया है कि CBSE ने OSM प्रणाली के लिए जारी तीन अलग-अलग निविदा चरणों में पात्रता और तकनीकी शर्तों में ऐसे बदलाव किए, जिनसे हैदराबाद स्थित कंपनी Compt EduTech Pvt Ltd को लाभ मिला.

सार्थक ने अपने ब्लॉग में दावा किया कि प्रत्येक नए टेंडर दौर में पात्रता मानदंडों को क्रमशः आसान किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मौजूद "पूर्व में ब्लैकलिस्टेड" कंपनियों को अयोग्य मानने वाली शर्त को बदलकर "वर्तमान में ब्लैकलिस्टेड" कर दिया गया. इसके अलावा तकनीकी योग्यता, वित्तीय पात्रता और अन्य मानकों में भी बदलाव किए गए.

ब्लॉग में यह भी दावा किया गया कि 50 करोड़ रुपये के टर्नओवर की पात्रता सीमा और अन्य तकनीकी शर्तों को इस तरह संशोधित किया गया कि Compt EduTech पात्रता हासिल कर सके. सार्थक के अनुसार, कई बदलाव ऐसे थे जिनसे बड़े और स्थापित सेवा प्रदाताओं की तुलना में उक्त कंपनी को फायदा मिला.

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हालिया CBSE परीक्षा परिणामों के बाद OSM प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ छात्रों ने मूल्यांकन में त्रुटियों और उत्तर पुस्तिकाओं के मिश्रण जैसी शिकायतें भी दर्ज कराई थीं.

 

Continue reading on the app

बुलंदशहर कचहरी में बंदर ने की नोटों की बारिश वकील का 2 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा, 40 हजार गायब

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की कचहरी (न्यायालय परिसर) से एक ऐसा अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी देखा वह दंग रह गया। यहाँ कचहरी परिसर में अचानक उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक बंदर एक वकील का 2 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। …

The post बुलंदशहर कचहरी में बंदर ने की नोटों की बारिश वकील का 2 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा, 40 हजार गायब appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिन्ज, ईशान किशन से ज्यादा पैसे देकर टीम ने खरीदा, बुलाते हैं झारखंड का 'क्रिस गेल'

झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले रॉबिन मिन्ज की इस वक्त हर तरफ बातें की जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे लेकिन अपना दम दिखाने का मौका नहीं मिला. झारखंड टी20 लीग की नीलामी में उनको ईशान किशन से भी ज्यादा पैसे देकर फ्रेंचाईजी टीम ने खरीदा है. Sun, 31 May 2026 17:37:46 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: कल्याण बनर्जी पर हमला... हुआ बड़ा खुलासा! Kalyan Banerjee Attack | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T12:45:27+00:00

Maharashtra: TCS जिहाद मामले में सुनवाई पूरी, 12 जून को आएगा मुख्य फैसला | Nasik News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T12:44:46+00:00

Pakistan Water Crisis: पाकिस्तानी आवाम अब बूंद- बूंद को तरसी! Pakistan News | Water Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T12:40:09+00:00

Paris Football Violence: पेरिस में भयंकर हिंसा, 400 गिरफ्तार | Champions League | Celebration | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T12:40:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers