सीएम सम्राट चौधरी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार का उल्लेख करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
पटना, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुना। इस कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की विभिन्न खासियतों एवं पहलुओं पर देशवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी द्वारा इस कार्यक्रम में बिहार का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक : गौतम अदाणी
अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।


Samacharnama

















