Responsive Scrollable Menu

डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ फ्रेंच ओपन से बाहर:पोटापोवा ने हराया, कहा- अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाई; ओसाका जीतीं

फ्रेंच ओपन में शनिवार रात बड़ा उलटफेर हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा ने उन्हें 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। हार के बाद अमेरिकी स्टार गॉफ ने माना कि वे अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। ऑस्ट्रिया की पोटापोवा ने लंबी बेसलाइन रैलियों में बेहतर नियंत्रण दिखाया। उन्होंने निर्णायक मौकों पर अंक लेकर जीत हासिल की। दूसरी ओर, जापान की नाओमी ओसाका ने अपने करियर के 100वें ग्रैंड स्लैम मैच में जीत दर्ज की। ओसाका ने जोविच को हराया, अब सबालेंका से मैच ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने डारिया कसातकिना को 6-0, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। अब दोनों आमने-सामने होंगी। ओसाका खेल के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहीं। वे सुनहरे रंग के विशेष आउटफिट में कोर्ट पर उतरीं। मैच के बाद जापानी खिलाड़ी ने कहा कि वह अब टेनिस को ज्यादा आनंद और उत्साह के साथ खेल रही हैं। सेरुंडोलो करीब 6 घंटे चले मैच में जीते, लैंडालुसे को हराया पुरुष एकल में जुआन मैनुएल सेरुंडोलो ने मार्टिन लैंडालुसे को 5 घंटे 58 मिनट चले मुकाबले में हराया। यह पिछले छह वर्षों में फ्रेंच ओपन का सबसे लंबा मैच रहा। दो दिन पहले विश्व नंबर-1 यानिक सिनर को हराने वाले सेरुंडोलो ने लगातार दूसरी पांच सेट की जीत दर्ज की। फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, फ्रांसेस टियाफो, माटेओ बेरेटिनी और फ्लावियो कोबोली भी अगले दौर में पहुंच गए। ---------------------------------------------------- फ्रेंच ओपन की यह खबर भी पढ़िए… जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार, कैमरामैन पर भड़के 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों कहा, "जैसे हो वैसे ही रहो"

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल में कुल मिलाकर 776 रन बनाए और वो भी 237 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: 1 इंच का गैप RCB को बनाएगा चैंपियन?

RCB vs GT Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में 1 इंच का गैप RCB की जीत तय कर सकता है. उस एक इंच का रहस्य गिल की बल्लेबाजी छिपा है. Sun, 31 May 2026 14:19:48 +0530

  Videos
See all

TMC नेता Kalyan Banerjee पर हुआ हमला #kalyanbanerjee #tmcleader #westbengal #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:10:41+00:00

Rahul Gandhi ने CBSE के छात्रों से की मुलाकात, OSM सिस्टम पर उठाए सवाल | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:13:41+00:00

PM Modi Mann Ki Baat LIVE: पीएम मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:14:02+00:00

Viral Video | होर्डिंग गिरने से यातायात हुआ प्रभावित! #viralvideo #shortsvideo #aajtak #accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:12:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers