Responsive Scrollable Menu

मालामाल होंगे खिलाड़ी! जानिए किस अवार्ड को जीतने पर मिलेगा कितना पैसा? ऑरेंज और पर्पल विनर्स की लगेगी बंपर लॉटरी

IPL 2026 Awards: आईपीएल 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं, किन खिलाड़ियों को कौन से अवार्ड मिल सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि इन पुरस्कारों को जीतने वाले खिलाड़ियों को कितना प्राइज मनी मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि किस अवार्ड को जिनते वाले को कितना पैसा मिलेगा.

किस अवार्ड के लिए मिलेगा कितना पैसा

आईपीएल 2026 फाइनल में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच ,फैंटसी किंग ऑफ द मैच, सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच रुपे ऑन द गो 4s ऑफ द मैच, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी. 

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रूपए मिलेंगे. इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, फैंटसी किंग ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन, ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन, कैच ऑफ द सीजन, फेयर प्ले अवॉर्ड, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के विनर को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.

आईपीएल 2026 में मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी. वहीं पिच एंड ग्राउंड अवार्ड के रूप में 50 लाख रुपए की राशि तय की गई है.

अवार्ड इनामी राशि
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
फैंटसी किंग ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच 5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन कार
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड ट्रॉफी
पर्पल कैप 10 लाख रुपये
ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड 50 लाख रुपये

इन ऑवर्ड को हासिल कर सकते हैं ये खिलाड़ी

आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं. वहीं इस अवार्ड को जीतने के दावेदार शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी हैं. 

आईपीएल 2026 का पर्पल कैप कगिसो रबाडा जीत सकते हैं. उनके अलवा इस अवार्ड को जीतने के दावेदार भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार भी हैं. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड यानी सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवार्ड वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवार्ड शुभमन गिल या साई सुदर्शन में से कोई एक बल्लेबाज जीत सकता है. रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन में साई ने 73 और गिल ने 72 चौके लगाए हैं. आज इनके पास मौका होगा इन चौकों की संख्या बढ़ाने का.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Prize Money: विजेता और उपविजेता पर बरसेगा पानी की तरह पैसा, जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?

Continue reading on the app

Jodha Akhbar Actress Interview: लवीना टंडन ने जोधा अकबर शो को लेकर खोले राज! बोलीं- 'मेरे खिलाफ हुई थी'

Jodha Akhbar Actress Lavina Tandon Interview: हाल ही में जोधा अकबर फेम रुकैया बेगम अका लवीना टंडन ने News Nation और Filmyaddaa के साथ खास बातचीत की. इंटरव्यू में लवीना ने बताया कि कैसे रुकैया बेगम के किरदार ने उनकी पूरी लाइफ बदल दी और उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. एक्ट्रेस ने सेट पर होने वाली पॉलिटिक्स और टीवी इंडस्ट्री के कई चौंकाने वाले सच पर भी खुलकर बात की, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह जाएंगे.

इसके अलावा लवीना ने खुलासा किया कि वो Twisha Sharma की बेस्ट फ्रेंड थीं. ट्विशा को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह बेहद चियरफुल और पॉजिटिव लड़की थीं और उनके साथ जो हुआ वह बहुत गलत था. एक्ट्रेस ने ट्विशा के लिए जस्टिस की मांग की और इस मुद्दे पर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं. इंटरव्यू के आखिर में लवीना ने अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: 1 इंच का गैप RCB को बनाएगा चैंपियन?

RCB vs GT Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में 1 इंच का गैप RCB की जीत तय कर सकता है. उस एक इंच का रहस्य गिल की बल्लेबाजी छिपा है. Sun, 31 May 2026 14:19:48 +0530

  Videos
See all

संबित पात्रा का मैंगो मोमेंट, इंटरनेट पर छाया वीडियो |#viralvideo #viralnews #shortvideo #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:36:55+00:00

BJP नेताओं ने किया Abhishek Banerjee पर हमले की निंदा #abhishekbanerjee #bjpleader #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:40:29+00:00

Abhishek Banerjee पर हमले के बाद TMC में भारी गुस्सा #abhishekbanerjee #tmc #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:37:53+00:00

Abhishek Banerjee पर हुए हमले पर भड़की Agnimitra Paul #aajtak #shorts #viral #latestnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T09:39:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers