Responsive Scrollable Menu

नॉर्वे चेस में गुकेश की वापसी, प्रज्ञानानंद को हराया:कार्लसन हारे; दिव्या देशमुख विमेंस कैटेगरी में नंबर-1 पर आईं

वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने 5वें राउंड में अपने हमवतन आर. प्रज्ञानानंद को क्लासिकल मुकाबले में हराया। वे टाइटल की रेस में बने हुए हैं। एक दिन पहले 20वां जन्मदिन मनाने वाले गुकेश ने पूरे तीन अंक हासिल किए और 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। एक गलती से हारे प्रज्ञानानंद रागोजिन डिफेंस से शुरू हुआ यह मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दोनों खिलाड़ियों के पास जीत के अवसर थे, लेकिन समय के दबाव में प्रज्ञानानंद की एक गलती निर्णायक साबित हुई। गुकेश ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए चेकमेट के जरिए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्लसन अमेरिकी ग्रैंडमास्टर से हारे दूसरी ओर मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा। पांच दौर के बाद कार्लसन 4.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं, जबकि अलीरेजा फिरूजा 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। दिव्या ने चीनी खिलाड़ी को हराया महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने चीन की झू जिनर को 84 चालों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर पहली बार एकल बढ़त हासिल की। दिव्या अब 8.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। भारत की कोनेरू हम्पी ने भी महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से नॉर्वे चेस में भारत की चुनौती और मजबूत हो गई है। ------------------------------------------------- नॉर्वे चेस की यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड चैंपियन गुकेश लगातार तीसरा मैच हारे, चौथे राउंड में कार्लसन ने हराया भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में खराब दौर जारी है। उन्हें दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने हराया। गुरुवार को मिली इस हार के बाद गुकेश स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गए हैं। 7 बार के नॉर्वे चेस चैंपियन कार्लसन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश को मात दी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

अचार के सीजन से सरसों और बिनौला तेल में सुधार, रुपया मजबूत होने से सोयाबीन और पाम ऑयल टूटे

Edible Oil Market Weekly Report : तेल-तिलहन बाजार का साप्ताहिक हाल: अचार के सीजन की मांग से चमकी सरसों और बिनौला, तो डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से सोयाबीन और पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट. जानिए नया रेट कार्ड.

The post अचार के सीजन से सरसों और बिनौला तेल में सुधार, रुपया मजबूत होने से सोयाबीन और पाम ऑयल टूटे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बनेंगे आईपीएल फाइनल के गवाह... गुजरात बनाम आरसीबी खिताबी जंग देखने पहुंचे अहमदाबाद, क्या जीत पाएंगे ऑरेंज कैप

vaibhav suryavanshi reached ahmedabad: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 का फाइनल देखने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच होने वाले इस महामुकाबले में जहां दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी, वहीं सबकी नजरें स्टैंड्स में बैठे 15 साल के वैभव पर भी होंगी. इस सीजन 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे वैभव का रिकॉर्ड आज दांव पर है. Sun, 31 May 2026 16:20:10 +0530

  Videos
See all

Gujarat के भुज में एक कार्यक्रम के दौरान Amit Shah ने की BSF जवानों की तारीफTop News।Indo-Pak Border #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:16:23+00:00

UP News: ईरान से की भारत पर हमले की अपील, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया | Lakhimpur Kheri |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:15:03+00:00

"हम लोगों की तो बहुत धुनाई हुई थी!" | Dilip Ghosh Recalls TMC Attack | WB Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:16:53+00:00

Rajasthan : खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी | Dholpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:14:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers