चुनाव से पहले UP में प्रशासनिक हड़कंप, 28 ARTO, 30 BSA, आबकारी कमिश्नर समेत कई विभागों में हुए ट्रांसफर
UP Transfer-Posting: यूपी में बड़े स्तर पर कई विभागों में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। अगले साल यूपी में विधान सभा चुनाव हैं। इससे पहले यूपी में 28 एआरटीओ, 30 बीएसए और छह आबकारी आयुक्त सहित विश्वविद्यालयों के डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के ट्रांसफर हुए हैं। चुनाव से पहले इतने बड़े स्तर पर तबादलों से प्रशासिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज में चुस्ती-दुरुस्ती, पारदर्शिता और तेजी लाने के उद्देश्य से योगी सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में शासन स्तर पर कई विभागों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने परिवहन, शिक्षा और आबकारी (Excise) विभाग के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने परिवहन विभाग के 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके नए तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का मास्टर माइंड असद एनकाउंटर में ढेर, बाहर भागने का कर रहा था प्लान
28 ARTO इधर से उधर
योगी सरकार ने 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। ARTO (प्रवर्तन द्वितीय दल) मनोज कुमार मिश्रा को ARTO (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर, ARTO (प्रवर्तन प्रथम दल) कानपुर देहात सोमलता यादव को ARTO (प्रवर्तन तृतीय दल) कानपुर नगर, ARTO (प्रवर्तन प्रथम दल) मीरजापुर विजय प्रकाश सिंह को ARTO (प्रशासन) प्रयागराज, ARTO (प्रशासन) पीलीभीत वीरेंद्र सिंह को ARTO (प्रशासन) मीरजापुर बनाया गया है।
इसके अलावा ARTO (प्रशासन) कुशीनगर मो. अजीम को ARTO (प्रशासन) श्रावस्ती, ARTO (प्रशासन) बलिया अरुण कुमार राय को ARTO (प्रवर्तन प्रथम दल) मीराजापुर बनाया गया है। ARTO (प्रवर्तन) बिजनौर गौरी शंकर ठाकुर को ARTO (प्रशासन) फिरोजाबाद, ARTO (प्राविधिक) परिक्षेत्र लखनऊ हिमांशु जैन को ARTO (प्रवर्तन प्रथम दल) मुख्यालय के साथ ARTO (प्रशासन) विस्तार पटल लखनऊ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ARTO (प्रशासन) श्रावस्ती विनीत कुमार मिश्रा को ARTO (प्रवर्तन चतुर्थ दल) गाजियाबाद, ARTO (प्रवर्तन प्रथम दल) हमीरपुर अमिताभ राय को ARTO (प्रशासन) बाराबंकी बनाया गया है।
राज्य विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार-परीक्षा नियंत्रक बदले
उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रकों के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के भी तबादले किए गए हैं।महेंद्र कुमार को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं अमृत लाल को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कई डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार को भी दूसरे विश्वविद्यालयों में भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: अब्दुल्ला आजम को अदालत से मिली राहत, दो पासपोर्ट के केस में सात साल की सजा पर रोक
UP में 30 जिलों को मिले नए BSA
उत्तर प्रदेश में शनिवार को बड़े पैमाने पर शिक्षा विभाग में फेरबदल हुआ। शैक्षिक सेवा समूह-ख के 30 बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) के तबादले किए गए। साथ ही 19 अधिकारियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में वरिष्ठ प्रवक्ता और SCERT में तैनाती दी गई है। संतोष कुमार को शामली, राकेश सिंह को आगरा, अनिल कुमार को फिरोजाबाद, आलोक सिंह को अलीगढ़, रणवीर सिंह को हाथरस, अनुपम अवस्थी को एटा, नवीन कुमार को बदायूं और जय शंकर श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का BSA बनाया गया है।
लखनऊ समेत 6 आबकारी उपायुक्तों के तबादले
जिला आबकारी अधिकारियों के बाद अब शनिवार को शासन ने उप आबकारी आयुक्तों को भी इधर-उधर कर दिया। लखनऊ समेत 6 उप आबकारी आयुक्त बदले गए हैं। वाराणसी मंडल के उप आबकारी आयुक्त प्रदीप दुबे को लखनऊ भेजा गया है। राकेश कुमार सिंह का लखनऊ से आगरा तबादला हुआ। विजय प्रताप सिंह को आगरा से देवीपाटन मंडल गोंडा भेजा गया। आलोक कुमार को देवीपाटन मंडल गोंडा से मुख्यालय में उप आबकारी आयुक्त (विधि) बनाया गया है। राकेश कुमार अग्रवाल को गोरखपुर से बरेली और शैलेंद्र प्रताप सिंह को बरेली से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।
अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने तृषा के संग पहुंचे थलपति विजय? वीडियो हुआ वायरल
Thalapathy Vijay Trisha Krishnan: साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों गहरे शोक में हैं. उनकी मां मोहिनी मणि के निधन की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस को भी भावुक कर दिया है. शनिवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में मोहिनी मणि ने अंतिम सांस ली. मां के निधन की सूचना मिलते ही अजित कुमार दुबई से चेन्नई लौट आए और परिवार के साथ इस कठिन समय में मौजूद रहे.
मोहिनी मणि के निधन के बाद अजित कुमार के चेन्नई स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा. फिल्म जगत, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान सबसे अधिक चर्चा तमिल अभिनेता और राजनेता विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के दौरे की रही.
अजित के घर पहुंचे विजय
शनिवार को विजय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजित कुमार के घर पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद थे. घर पहुंचने के बाद विजय ने सीधे अजित कुमार से मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी. प्रत्यक्षदर्शियों (Eyewitnesses) के अनुसार, विजय ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और कुछ समय तक उनके साथ रहकर दुख की इस घड़ी में अपना समर्थन जताया. विजय का ये कदम दोनों सितारों के बीच मौजूद आपसी सम्मान और रिश्तों को भी दर्शाता है.
तृषा कृष्णन ने भी दी श्रद्धांजलि
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी अजित कुमार के घर पहुंचीं और मोहिनी मणि को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने काले रंग का सलवार-सूट पहन रखा था. वायरल तस्वीरों और वीडियो में तृषा को अजित से मिलते और उन्हें सांत्वना देते हुए देखा गया. तृषा लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम रही हैं और उन्होंने कई प्रमुख एक्टर्स के साथ काम किया है. अजित कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनका पहुंचना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा.
CM Vijay Sir pays homage to Ajith Sir's mother.???? pic.twitter.com/8ycwnIHt9R
— Dinesh (@nobody_offl) May 30, 2026
क्या विजय और तृषा साथ थे पहुंचे?
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद एक और सवाल चर्चा में आ गया कि क्या विजय और तृषा एक साथ अजित कुमार के घर पहुंचे थे या अलग-अलग. कुछ वीडियो क्लिप्स में तृषा को अलग वाहन से पहुंचते हुए देखा गया है, जबकि अन्य वीडियो में विजय अलग कार से आते नजर आते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों साथ पहुंचे थे या अलग-अलग समय पर. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, तृषा विजय के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही वहां पहुंच गई थीं, जबकि कुछ लोगों का दावा है कि दोनों ने अलग-अलग वाहन का इस्तेमाल किया था. फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
CM JOSEPH VIJAY AND ACTRESS TRISHA KRISHNAN PAYED LAST RESPECTS TO ACTOR AJITH KUMAR MOTHER pic.twitter.com/iCXORcVSyA
— Cinema Pettai (@PettaiCine1368) May 30, 2026
89 वर्ष की उम्र में हुआ मोहिनी मणि का निधन
अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन शनिवार सुबह चेन्नई में हुआ. बताया गया है कि वो पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. परिवार के अनुसार, उन्होंने नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली. मोहिनी मणि का निधन उनके पति के निधन के लगभग तीन वर्ष बाद हुआ है. परिवार के लिए ये एक बेहद भावुक और कठिन समय माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















