Tanisha Mukerji: तनीषा ने फराह खान को कराई आलीशान घर की सैर, बताया किसकी मदद से बनाया सपनों का आशियाना
Tanisha Mukerji: फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी के मुंबई स्थित घर पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस ने उन्हें अपने खूबसूरत आशियाने का टूर कराया। इस दौरान तनीषा ने घर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की और खुलासा किया कि इसे खरीदने में उनकी बहन काजोल ने आर्थिक मदद की थी।
घर की सजावट ने खींचा ध्यान
तनीषा का घर पुराने दौर की याद दिलाता है। घर में लकड़ी का क्लासिक फर्नीचर, पुरानी शैली की सजावटी चीजें और बड़ी-बड़ी सीढ़ियां देखने को मिलती हैं। घर का हर कोना एक अलग कहानी बयां करता है। फराह खान ने भी घर की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई में ऐसा माहौल बहुत कम देखने को मिलता है।
काजोल ने की थी मदद
बातचीत के दौरान तनीषा मुखर्जी ने बताया कि इस घर को खरीदने में उनकी बहन काजोल ने उनका काफी सहयोग किया था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि घर से जुड़े आर्थिक फैसलों में काजोल का योगदान सबसे ज्यादा रहा। तनीषा की यह बात सुनकर फराह खान भी मुस्कुरा उठीं।
घर में बसी हैं पुरानी यादें
तनीषा के मुताबिक, यह घर उनकी मां तनुजा का है और यहां रखी कई चीजें परिवार की पुरानी यादों से जुड़ी हुई हैं। घर का काफी फर्नीचर पुराने घर से लाया गया था, जिसे आज भी उसी तरह संभालकर रखा गया है।
व्लॉग में दिखी बहनों की खास बॉन्डिंग
घर की सैर के दौरान तनीषा और काजोल के रिश्ते की झलक भी देखने को मिली। तनीषा ने जिस तरह बहन को अपने जीवन के अहम फैसलों का हिस्सा बताया, उससे दोनों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग साफ नजर आई। यही कारण है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यह भी पढ़े- सामंथा संग तलाक के 4 साल बाद फूटा नागा चैतन्य का गुस्सा, 'धोखा' देने वाले आरोपों पर पहुंचे कोर्ट!
कभी सूख जाती तो कभी सड़ जाती है अदरक, गर्मियों में जान लें स्टोर करने का हैक
4 simple tricks to keep Ginger fresh and juicy in summer: गर्मियों में अदरक कई बार बाहर रखने पर सूख जाती है और अगर गलती से इसे फ्रिज में रख दिया तो कई बार ये सड़ जाती है। इसलिए गर्मियों में अदरक को सही तरीके से स्टोर करने का टिप्स जान लें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan


















