वर्तमान में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। आग उगलने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग AC का सहारा ले रहे हैं। 1 घंटे भी बिना एसी के रहा नहीं जा रहा है। घर में लगातार एसी चल रही है। जब पूरे दिन भीषण गर्मी में एसी चलती है, तो इससे कई आवाजें तक आने लगती है। इन आवाजों को जरा-भी नजरअंदाज न करें, वरना आपको भारी नुकसान हो जाएगा। गौरतलब है कि एसी को ठीक कराने में कम से कम 2000 रुपये देने पड़ते हैं, लेकिन आपकी एसी में लगातार आवाज आ रही है, तो आपको 50 हजार रुपये तक नुकसान हो जाता है।
इस तरह की आवाज को इग्रोर न करें
अगर आपकी एसी में खड़खड़ाहट की आवाज आती है, कई बार होता है कि एसी की सर्विस कराई है और फिर भी कुछ दिन बाद एसी से खड़खड़ाहट की आवाज आने लगती है। इसके पीछे कारण यह हो सकता है कि कोई स्क्रू ढीला रह गया है या फिर कोई पार्ट अपनी जगह पर सही से सेट नहीं है। अगर आप इस समस्या को सही समय पर ठीक नहीं कराएंगे, तो यह दिक्कत और भी बढ़ सकती है। फैन या ब्लेड में कोई न कोई प्रॉब्लम आ सकती है। इसके साथ ही कोई पार्ट अंदर से टूट भी सकते हैं। जिससे पूरी यूनिट को नुकसान पहुंचेगा।
रूक-रूककर खड़-खड़ की आवाज आना
अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि एसी में कोई आवाज नहीं आ रही है, लेकिन कुछ घंटों के बाद अजीब आवाज सुनाई देने लगती है। कई बार यह आवाज कुछ ही सेकेंड की होती है हौ। इस समस्या को आप हल्के में न लें और इसको आप जल्द से जल्द ठीक करा लें। अगर आप इसे ठीक नहीं कराएंगे तो आवाज बढ़ सकती है। इसलिए एसी को तुरंत ठीक करा लें।
सीटी जैसी आवाज आना
अगर आपकी एसी में सीटी जैसी आवाजें आ रही हैं, तो यह बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह कि एसी के एयरफ्लो में रुकावट आ रही है। असल में एसी का एयर फिल्टर गंदा हो सकता है, काफी लंबे समय से एसी की सफाई नहीं की, तो इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। इसको आप जल्दी ठीक करा लें वरना आपको एसी की कूलिंग का मजा नहीं मिलेगा।
Continue reading on the app
लौकी की सूखी सब्जी दाल-चावल या रोटी-पराठे के साथ लोग बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। लेकिन कई बार एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर मन भर जाता है। तो हम कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। कई लोग लौकी की सूखी सब्जी या कोफ्ता बनाते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों ही डिश से बोर हो गई हैं, तो आपको एक बार 'लौकी दही तिखारी' जरूर ट्राई करना चाहिए। वहीं इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। लौकी दही तिखारी का स्वाद इतना लजीज होता है कि घर वाले बार-बार इसको बनाने की जिद करेंगे। तो आइए जानते हैं लौकी दही तिखारी की आसान रेसिपी के बारे में...
सामग्री
तेल- 1 बड़ा चम्मच
राई- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
हींग- 1/4 छोटा चम्मच
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते- 10–12
हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटी हुई)
लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
प्याज- 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
लौकी- 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
दही- 1 कप
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं लौकी दही तिखारी
सबसे पहले नॉन स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म कर लें। अब इसमें जीरा और राई डालकर चटकने दें। फिर सौंफ, हींग और करी पत्ता डालकर भून लें। इसके बाद लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर तब तक भूनें, जब तक कि इसमें से खुशबू न आने लगे। फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें। अब कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छे से चलाएं और फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे कि सारे मसाले मिक्स हो जाएं। वहीं सर्व करने से पहले इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Continue reading on the app