डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई
फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर वेंकी अटलूरी ने एक्टर सूर्या को बातों में उलझाकर अचानक उनके पैर छू लिए। यह घटना 11 अगस्त को हैदराबाद में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में हुई। दरअसल, जब सूर्या स्टेज पर बात कर रहे थे, तभी वेंकी ने ऊपर की ओर इशारा करते हुए कहा, सर, ऊपर कुछ है। सूर्या के ऊपर देखने के बाद वेंकी तुरंत झुककर उनके पैर छूने लगे। यह देखकर हैरान हो गए और मुस्कुराने लगे। इवेंट के दौरान सूर्या ने वेंकी की एनर्जी और डायरेक्शन की तारीफ भी की। लोगों को ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आया वेंकी का यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आ गया। फिल्म में एक्ट्रेस सौंदर्या ने भानुप्रताप की बहू और कलेक्टर का किरदार निभाया था। परिवार में मनमुटाव के चलते भानुप्रताप उनसे नाराज रहते हैं। इसलिए सीधे उनके पैर छूने के बजाय वो पेपरवेट जानबूझकर भानुप्रताप के पैरों के पास गिरा देती है। पेपरवेट उठाने के बहाने वह नीचे झुकती है और इसी दौरान उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले लेती है। अब वेंकी ने भी सूर्या को बहाने से ऊपर देखने को कहा और मौका मिलते ही उनके पैर छू लिए। यही वजह है कि लोगों को ‘सूर्यवंशम’ वाला सीन याद आ गया। बता दें कि सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ में ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन नजर आएंगी। विश्वनाथ एंड संस एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सूर्या संजय विश्वनाथ नाम के 40 साल के इंटरनेशनल पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे हैं। वो ममिता बैजू के अपोजिट नजर आएंगे। कहानी में दोनों के बीच उम्र के फासले वाली लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलूरी ने किया है। इसका म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। …………. यह खबर भी पढ़ें... चिरंजीवी को देख इन्फ्लुएंसर पोटी मामा हुए भावुक:पैरों में झुककर रोने लगे; चोट के बावजूद भतीजे वरुण ने चिरंजीवी के पैर छुए फिल्म कोरियन कनकराजू के एक इवेंट में फिल्म के एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पोटी मामा स्टेज पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि वह कई सालों से अपने आइडल चिरंजीवी से मिलने का सपना देख रहे थे। भावुक होकर वह ऑडियंस में बैठे चिरंजीवी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर गिर पड़े। पूरी खबर यहां पढ़ें…
गॉल टेस्ट- भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है:गेंदबाजी कोच मोर्केल ने संकेत दिए; कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्कील्स अलग
भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। मोर्केल ने कहा- ‘तीनों गेंदबाज की स्कील्स अलग-अलग है। इनमें 20 विकेट लेने की काबिलियत है। कुलदीप बाएं हाथ की कलाई वाली स्पिन से गेंदबाजी करते हैं। जडेजा लगतार विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं सुथार उंचे कद के साथ पुराने दौर वाली बाएं हाथ की स्पिन डालते हैं।' मोर्केल बोले- गॉल की पिच पर स्पिनर अटैकिंग ऑप्शन मोर्केल ने कहा कि- गॉल की पिच पर भारत के स्पिन गेंदबाज टीम को अटैकिंग ऑप्शन देते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच पर स्पिनरों को मदद करेगी।' उन्होंने कहा- यहां खेले गए मैचों पर नजर डालें तो तीन स्पिनरों के साथ जाना सही लगता है।' हालांकि मोर्केल का मानना है कि कप्तान शुभमन गिल इन गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल करते हैं, इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। भारत 2 पेसर के साथ उतर सकता है टीम मोहम्मद सिराज के साथ एक और तेज गेंदबाज खेल सकता है। मोर्केल ने कहा कि प्रसिद्ध और गुरनूर में से जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी, वह जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ने काफई डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। मोर्केल ने कहा- परिस्थितियों में जल्दी ढलना होगा मोर्केल ने माना कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गर्मी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा- तेज गेंदबाज के लिए 20 से 35 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाएगी। गेंदबाजों को क्रीज का इस्तेमाल करने और शॉर्ट बॉल के इस्तेमाल में समझदारी दिखाने की जरुरत है।' ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 10 हार के बाद भी गंभीर के समर्थन में मिश्रा:कहा-कोच के साथ खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी, रेड-बॉल क्रिकेट को देना होगा समय भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अब तक का सफर आसान नहीं रहा है। टेस्ट में 10 हार के बाद भी पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने उनका समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









