Responsive Scrollable Menu

CBSE Revaluation 2026: री-चेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें APPLY

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड का कुल रिजल्ट 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों में से 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों को कंपार्टमेंट भी आई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 17,80,365 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 15,07,109 छात्र पास हुए हैं। वहीं 1,63,800 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली है। रिजल्ट में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 94,028 रही, जबकि 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन, रीचेकिंग और स्क्रूटिनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी सही तरीके से जांची नहीं गई है या अंकों की गणना में गलती हुई है, स्टूडेंट्स cbse.gov.in और results.cbse.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

री-चेकिंग और स्कैन कॉपी के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
छात्र 19 मई से 22 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करके अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन के बाद स्कैन कॉपी छात्र के लॉगिन डैशबोर्ड में उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसके बाद यदि छात्र को कॉपी में किसी प्रकार की गलती नजर आती है, तो वे 26 मई से 29 मई 2026 के बीच दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं किसी एक प्रश्न की रीचेकिंग के लिए केवल 25 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर टोटलिंग या जांच में कोई गलती पाई जाती है तो उसे सुधारकर नए अंक जारी किए जाएंगे। री-चेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को नई मार्कशीट भी जारी की जाएगी। हालांकि नई मार्कशीट लेने के लिए पुरानी मार्कशीट जमा करनी होगी।

कंपार्टमेंट छात्रों के लिए भी राहत
जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है उनके लिए भी बोर्ड ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। छात्र ऑनलाइन आवेदन करके दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

Continue reading on the app

मकान से बदबू, भीतर महिला की सड़ी लाश; दिल्ली में मजनू का टीला इलाके की घटना

दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक बंद मकान से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कमरे से 54 साल की एक अविवाहित महिला की सड़ चुकी लाश मौके से बरामद की। कमरे से मिले पहचान पत्र से महिला की शिनाख्त हुई है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: RCB vs GT महामुकाबला आज, जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, टॉस टाइम और मौसम का हाल

RCB vs GT IPL final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. आरसीबी की टीम पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में इस खिताबी भिड़ंत से पहले आइए जानते हैं क्या हो होगी दोनों टीमों की प्लेइंग, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल. Sun, 31 May 2026 10:46:31 +0530

  Videos
See all

झांसी में PRD जवान की बीच सड़क पर पिटाई | #viralvideo #viralnews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T06:08:01+00:00

Surya Murder Case: सूर्या का हत्यारा असद ढेर! पुलिस पर की थी फायरिंग | Khoda Hatyakand | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T06:09:41+00:00

Para Athlete Chirag Tyagi Murder Case: खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या का आरोपी यश खटीक गिरफ्तार | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T06:15:10+00:00

Viral Video : बैल को छेड़ना शख्स को पड़ा भारी | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T06:10:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers