पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर बांग्लादेश की रक्षा योजना की हो रही जांच
कैनबरा, 30 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की विदेश नीति लंबे समय से “सभी के साथ दोस्ती, किसी के साथ दुश्मनी नहीं” के सिद्धांत पर चलती रही है। फिर भी आर्थिक कमजोरी और भू-राजनीतिक बदलाव के बीच चीन-पाकिस्तान एविएशन सिस्टम के लिए 720 मिलियन यूएसडी तक का वादा, इस सिद्धांत को बुरी तरह परखता है।
हुंडई की कारें ₹12,800 तक महंगी होंगी:नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया
हुंडई मोटर इंडिया की कारें 1 जून 2026 से महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय की जाएंगी। इससे पहले कंपनी ने 8 अप्रैल 2026 को कीमतों को बढ़ाने के संबंध में एक लेटर जारी किया था, लेकिन अब मौजूदा मार्केट की स्थिति को देखते हुए इसे 1 जून से लागू करने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने यह कदम बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और ग्राहकों के हितों के बीच एक संतुलित तालमेल बनाने के उद्देश्य से उठाया है। कारें महंगी होने की 3 बड़ी वजहें हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण बताए हैं। कंपनी के मुताबिक, बिजनेस ऑपरेशन में आ रहे बदलावों की वजह से यह फैसला जरूरी हो गया था… कंपनी का फ्यूचर प्लान क्या है? कंपनी ने कहा कि वह लगातार अपनी लागत को कंट्रोल और बेहतर करने का प्रयास करती है। हुंडई का उद्देश्य हमेशा यही रहता है कि बढ़ती लागत का असर उसके ग्राहकों पर कम से कम पड़े। इसके बावजूद, मौजूदा परिस्थितियों में कंपनी के पास बढ़ती हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में ट्रांसफर करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा था। क्या होती है इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च? ये खबर भी पढ़ें… मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी: नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट यानी लागत के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama


















