सिर्फ कपड़ों से रोए नहीं, लिंट रोलर से घर के ये 5 काम भी, जानें जबरदस्त क्लीनिंग हैक
लिंट रोलर केवल कपड़ों की सफाई तक सीमित नहीं है. यह घर की कई छोटी-बड़ी सफाई के काम को भी बहुत आसानी से और कम समय में निपटा सकते हैं. यहां आप क्लीनिंग में लिंट रोल के इस्तेमाल के बारे में जान सकते हैं.
ईरान से नहीं पंजाब की महफिलों से आया था 'जमाल कुडु' डांस, 'बंदर' की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने दिल खोलकर की बात
नई दिल्ली: बॉबी देओल ने फिल्म 'बंदर' की रिलीज से पहले 'न्यूज18 इंडिया' से खास बातचीत में अपनी जिंदगी और करियर के तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म 'एनिमल' से कैसे उनके लिए चीजें बदल दीं. बॉबी देओल फिल्म को लेकर इसलिए भी रोमांचित थे, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला था. वे कहते हैं, 'कभी सोचा नहीं था कि मैं सिर पर ग्लास रखूंगा और मेरे लिए सबकुछ बदल जाएगा.' 'एनिमल' का जब शादी का सीन शूट किया जा रहा था, तब संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी को डांस करने को कहा. बॉबी बोले कि कोरियोग्राफर के बगैर नहीं हो सकता. उन्होंने कोशिश करने को कहा. बॉबी सीन याद करते हुए कहते हैं, 'मैंने सौरव सचदेवा को डांस करने को कहा. मैंने सोचा कि उसके स्टाइल को ट्राई करता हूं ताकि अलग लगे. मेरे हाथ में एक गिलास था. पता नहीं क्या हुआ मुझे. वह पुराने अनुभव होते है न जिंदगी के.' वे आगे कहते हैं, 'बचपन में हम गर्मियों की छुट्टियों में पंजाब जाया करते थे. पापा होते थे साथ में. पंजाब का तो पता है कि सबको दारू का शौक है. वह महफिल जमती थी और सब पीते थे. वह कभी बोतल सिर पर रखकर डांस करते थे, तो कभी गिलास रखकर. मैंने सोचा कि मैं गिलास रखकर डांस कर लेता हूं. संदीप को अच्छा लगा और फिर आप जानते हैं कि वह सीन वायरल हो गया. मगर पापा ने इससे पहले 'प्रतिज्ञा' में 'जट यमला पगला दीवाना' में सिर पर बोतल रखकर डांस किया था. मैं पहला नहीं था, पर भगवान चाहते थे कि मेरा स्टाइल पॉपुलर हो जाए. मैं खुद में सौभाग्यशाली महसूस करता हूं.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)








