Responsive Scrollable Menu

'सिस्टम को ठीक करना है तो मिलकर कुछ करना होगा', केजरीवाल का दावा-देश की शिक्षा व्यवस्था माफियाओं के चंगुल में है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि पेपर लीक और इसे रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम निष्प्रभावी हैं. केजरीवाल ने कहा कि नीट में पेपर लीक रोकने के लिए वायु सेना के जहाज इस्तेमाल किए जाएंगे. क्या इससे पेपर लीक रूकेगा? उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है. आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफिया के चंगुल में आ चुकी है.अगर सिस्टम को ठीक करना है तो सबको मिलकर कुछ करना होगा. अकेले किसी के कुछ करने से नहीं होगा.

सिस्टम को ठीक करने का सरकार का कोई इरादा नहीं

शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे खुद आईआईटी से इंजीनियर हैं, पढ़ा-लिखे हैं. इसलिए शिक्षा के महत्व को समझते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता. शुक्रवार को एलान किया है कि अब नीट के पेपर को लीक होने से बचाने के लिए एयरफोर्स के जहाज और एयरफोर्स के बुलेट प्रूफ ट्रकों से उसे ट्रांसपोर्ट करेंगे. यह क्या मजाक बना रखा है?

एजुकेशन सिस्टम एक माफिया की जकड़ में है

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम एयरफोर्स के जहाजों और ट्रकों से इसे ट्रांसपोर्ट करेंगे, यह कहकर जाहिर तौर पर सिस्टम को बचाने की कोशिश की जा रही है. यह लीकेज जारी रहेगी और जहां से पेपर लीक हो रहे हैं, वह सिलसिला भी जारी रहेगा. हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को बहुत बड़े माफिया ने अपनी जकड़ में ले लिया है. पूरा का पूरा एजुकेशन सिस्टम एक माफिया की जकड़ में है. छात्र वेदांत का नाम आजकल सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है. वेदांत 12वीं क्लास का लड़का है. उसने पेपर दिए और उसके नंबर कम आए. उसने अपने पेपर निकलवाए, तो पता चला कि फिजिक्स के अंदर उसका पेपर किसी और से बदल दिया गया और उसके नंबर बहुत कम लगाए गए हैं.'

शिक्षा माफिया को बचाने की कोशिश

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उस बेचारे बच्चे ने एक्स पर यह बात डाल दी कि मेरा पेपर बदल गया, तो इन लोगों की सारी ट्रोल आर्मी उस बेचारे पर चढ़ गई. एक छोटे से बच्चे के दिल पर क्या गुजर रही होगी और उसकी साइकोलॉजी पर क्या असर पड़ रहा होगा, यह समझा जा सकता है. यह सब पूरा शिक्षा माफिया को बचाने की कोशिश है. इसके खिलाफ अगर कोई अकेला बच्चा, सिर्फ अकेला वेदांत ही नहीं है, पता नहीं कितने बच्चों ने अपनी बात डाली है और ये लोग सबके पीछे पड़ गए हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर एक बच्चा आवाज उठाएगा, तो यह शिक्षा माफिया छोड़ेगा नहीं. ये आपको छोड़ेंगे नहीं और सबकी आवाज दबा देंगे. इसके खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी. जब सारे मिलकर आवाज उठाएंगे. यह बच्चों के भविष्य का सवाल है, आपके भविष्य का सवाल है.

Continue reading on the app

एक दिन में ही काला पड़ जाता है पुदीना? 15 दिनों तक फ्रेश रखने के लिए देखें ट्रिक

पुदीना को अगर सही तरह से स्टोर ना किया जाए तो ये काला पड़ने लगता है। इसलिए यहां हम एक ट्रिक शेयर कर रहे हैं जिसे अपनाकर आप 15 दिनों तक पुदीना को फ्रेश रख सकते हैं। देखिए, क्या है ये असरदार ट्रिक-

Continue reading on the app

  Sports

मंधाना, बेटस के एलीट क्लब से जुड़ा हरमनप्रीत कौर का नाम, T20I में इस 'शिखर' तक पहुंचने वाली तीसरी क्रिकेटर बनीं

Harmanpreet Kaur 4000 T20I Run: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. हरमन ने 28 रन बनाए और इसी दौरान टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन के आंकड़े तक पहुंच गईं. हरमन टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी हैं. उन्होंने स्मृति मंधाना और सूजी बेट्स के क्लब में जगह बनाई. Sat, 30 May 2026 22:29:41 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी पर टूट पड़ी भीड़.. सड़क पर घसीटा! Abhishek Banerjee News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T17:46:32+00:00

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: यादव राजभर को मार रहे हैं",Rajbhar के इस बयान से मचा बवाल! UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T17:45:18+00:00

राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से किया इनकार #rabridevi #samratchoudhary #biharpolitics #patna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T17:45:35+00:00

Delhi Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोग दबे | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers