Responsive Scrollable Menu

Attack On Abhishek Banerjee: 'वो गुंडा है..', अभिषेक बनर्जी पर फूटा महिला का गुस्सा ! #shorts

Attack On Abhishek Banerjee: 'वो गुंडा है..', अभिषेक बनर्जी पर फूटा महिला का गुस्सा ! #shorts #ytshorts #abhishekbanerjee #westbengal #timesnownavbharat #hindinews #aajkitazakhabar #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों को नमन करते हुए डाक विभाग द्वारा ‘उदन्त मार्तण्ड’ पत्रिका पर जारी स्मारक डाक टिकट, फर्स्ट डे कवर एवं ‘हिंदी पत्रकारिता : 200 साल की महागाथा’ ग्रंथ का विमोचन किया।


*हिंदी पत्रकारिता राष्ट्र निर्माण की सशक्त धारा*
अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं रही, बल्कि उसने भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक जागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदंत मार्तंड’ ने भारतीय समाज को अपनी आवाज दी और राष्ट्र चेतना की ऐसी मशाल प्रज्ज्वलित की, जिसकी रोशनी आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही है।

*स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता बनी जनजागरण का माध्यम: सिंधिया*
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौर में हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण का सशक्त माध्यम बनकर कार्य किया। लोकमान्य तिलक के ‘केसरी’, गणेश शंकर विद्यार्थी के ‘प्रताप’ तथा महामना मदन मोहन मालवीय के ‘अभ्युदय’ जैसे पत्रों ने राष्ट्रहित और जनचेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता भारत में केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन रही है।

*AI के दौर में बढ़ी सत्य और विश्वसनीयता की जिम्मेदारी*
वर्तमान दौर की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), फेक न्यूज, डीपफेक और भ्रामक सूचनाओं के समय में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज खबरों के बीच सत्य को पहचानना सबसे बड़ी चुनौती है और ऐसे समय में विश्वसनीय, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

*डाक टिकट के माध्यम से वैचारिक विरासत को सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान जारी किए गए स्मारक डाक टिकट और फर्स्ट डे कवर को हिंदी पत्रकारिता की दो सौ वर्षों की गौरवशाली परंपरा को समर्पित बताते हुए सिंधिया ने कहा कि यह भारत की वैचारिक विरासत और जनजागरण की उस परंपरा को सम्मान देने का अवसर है, जिसने समाज को निरंतर दिशा प्रदान की है।

*राम बहादुर राय और विजयदत्त श्रीधर के प्रयासों की सराहना*
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय तथा माधवराव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संचालक श्री विजयदत्त श्रीधर की विशेष भूमिका का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की यह गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, विचार और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

  Sports

कहां फंस गई गुजरात टाइटंस? IPL फाइनल में 24 घंटे से भी कम वक्त, लेकिन अहमदाबाद ही नहीं पहुंची टीम

gujarat titans flight delayed: आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक एक दिन पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक ऐसी खबर आई, जिसने फैंस को चौंका दिया. दरअसल, चंडीगढ़ में खराब मौसम और तूफान के कारण गुजरात टाइटंस की फ्लाइट में देरी हो गई, जिसकी वजह से उन्हें अपना ट्रैवल प्लान बदलना पड़ा. इस देरी के चलते अब टीम के पास रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आईपीएल फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद में खुद को ढालने और तैयारी करने का बहुत कम समय बचा है. Sat, 30 May 2026 23:13:50 +0530

  Videos
See all

देखते ही देखते पलट गया ट्रक #sabarkantha #gujaratnews #truckaccident #cctvfootage #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T18:15:27+00:00

Harsh Limbachiyaa: फिल्म प्रमोशन करने पहुंचे हर्ष #harshlimbachiyaa #shorts #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T18:15:49+00:00

प्रेमानंद महाराज को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भड़कीं ईशा गुप्ता #premanandjimaharaj #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T18:16:05+00:00

Soniya Bansal: सोनिया बंसल ने जीता फैंस का दिल #soniyabansal #shorts #shortsviral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T18:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers