Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में दलित के घर डिनर पर विवाद:पंचायत चुनाव में गरमाया छुआछूत का मामला; बहिष्कार की चेतावनी, सिंघा बोले-मनुवादी सोच वालों से लड़ाई लड़ेंगे

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच ‘छुआछूत’ का मामला गरमा गया है। दलित प्रत्याशी के घर ‘डिनर’ करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सामाजिक बहिष्कार और संविधान बनाम रूढ़िवाद की बहस में बदलता नजर आ रहा है। दरअसल, बीते दिनों ठियोग के टियाली जिला वार्ड से चुनाव लड़ रही एक दलित प्रत्याशी के घर दो माकपा नेताओं ने डिनर किया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और कुछ लोगों ने इसे ‘देव समाज का अपमान’ बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। दलित समाज से जुड़ा होने की वजह से इस मसले पर विरोधी पक्ष खुलकर तो नहीं बोल पाया। मगर देव समाज के कुछ लोगों को माकपा नेताओं के बहिष्कार के लिए भड़काया जरूर जा रहा है। यह बात खुद माकपा नेता रोबिन वर्मा और सोहन ठाकुर ने कही। '21वीं सदी में भी ऐसी सोच शर्मनाक': रोबिन माकपा नेता रोबिन वर्मा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी अगर दलित के घर भोजन करने पर विवाद हो रहा है तो यह समाज के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि जो लोग दलित के घर खाना खाने की वीडियो सर्कुलेट कर रहे हैं, वहीं लोग दलित परिवारों के घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि देवनीति को राजनीति से अलग रखा जाए। समाज को बांटने वालों के खिलाफ लड़ाई को तैयार: सोहन पूर्व जिला परिषद सदस्य सोहन ठाकुर ने कहा कि वे समाज में टकराव नहीं चाहते। फिर भी यदि समाज को बांटने की कोशिश की गई तो समाज में वेमनस्य पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। समाज को बांटने की सोच रखने वालों को एक्सपोज किया जाएगा। सोहन ने कहा कि उनके सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि माकपा ने ओपन सीट से दलित महिला को चुनाव में उतारा है, यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही। इसलिए, यह निम्न स्तर की राजनीति हो रही है। सामाजिक संगठनों ने भी जताई चिंता हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने भी पूरे मामले पर चिंता जताई। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, संस्थापक सदस्य गोविंद चतरांटा और समता संयोजिका सुमित्रा चंदेल ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की मानसिकता संविधान और सामाजिक समानता दोनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बीच इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जातीय ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में हस्तक्षेप की मांग की है। SDM ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई के दिए संकेत SDM ठियोग शशांक गुप्ता ने कहा कि यदि सामाजिक बहिष्कार, छुआछूत या भेदभाव से जुड़ी कोई औपचारिक शिकायत प्रशासन को मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है।

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:स्कूलों में छुट्टियां; 65 हजार मुलाजिम पक्के होंगे; RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या; ₹1500 में ऑस्ट्रेलिया का वीजा

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर स्कूलों में गर्मियों की छुटि्टयों से जुड़ी रही। शिक्षा विभाग ने छुटि्टयों के ऐलान का आदेश जारी करते हुए कहा कि ये सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब के स्कूलों में परसों से गर्मी की छुटि्टयां पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छुटि्टयां 1 जून से लेकर 30 जून तक होंगी। समर वैकेशन के ये आदेश सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों का सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जा चुका है। चंडीगढ़ के स्कूलों में पहले ही छुटि्टयां की जा चुकी हैं। यहां 23 मई से 30 जून 2026 तक यानी कुल 39 दिन की छुटि्टयां की गई हैं। अब पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगहों पर स्कूल 1 जुलाई से नियमित खुलेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 2. ग्रुप C-D की नौकरियों में ठेकेदारी सिस्टम खत्म हो, कैबिनेट में लगी मुहर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सरकारी विभागों में ग्रुप C और D की नौकरियों में ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने का फैसला लिया है। आज (30 मई) हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। मौजूदा कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया जाएगा। वहीं, आगे से इस क्लास थ्री और फोर में सरकारी भर्ती ही होगी। सरकार के इस फैसले से करीब सवा लाख कच्चे मुलाजिमों को लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। CM मान ने कहा कि सरकार पंजाब विधानसभा में 2 नए कानून लाने जा रही है। इनमें पंजाब आउटसोर्स पर्सनल बिल-2026 भी शामिल है, जिसके तहत लंबे समय से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे भर्ती व्यवस्था के दायरे में लाने का प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट ने अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) को मंजूरी दे दी है। अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और बाद में इसे विधानसभा में बिल के रूप में पेश किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. चंडीगढ़-पठानकोट में ओले गिरे, मोहाली-जालंधर, लुधियाना में तेज बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम बिगड़ गया। पठानकोट में तेज बारिश के बीच सुबह-सुबह ओले गिरे। चंडीगढ़ में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है। मोहाली, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी तेज बारिश हो रही है। अमृतसर में सुबह से आंधी चल रही है, जिससे कुछ पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। बूंदाबांदी भी हो रही है। पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने अगले 24 घंटों में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अथॉरिटी का कहना है कि यदि कोई इमरजेंसी हो तो 112 पर कॉल करें। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 4 जून तक हीट वेव पूरी तरह खत्म हो जाएगी (पढ़ें पूरी खबर) 4. कैप्टन ने ढिल्लों को BJP प्रधान बनाने का विरोध किया पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जट्‌टसिख नेता केवल ढिल्लों को पंजाब BJP का प्रदेश प्रधान बनाने का विरोध किया है। कैप्टन ने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है। एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीतिक क्षमता के मामले में वे पंजाब भाजपा का नेतृत्व करने के लिए सही विकल्प नहीं हैं। कैप्टन ने कहा कि केवल ढिल्लो को प्रधान बनाने के लिए उन्हें पूछा तक नहीं गया। ढिल्लो मेरे पुराने मित्र हैं, लेकिन दोस्ती होना अपनी जगह है और राजनीतिक क्षमता अपनी जगह है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा को हटाने की जरूरत नहीं थी। दोनों अच्छे ढंग से काम कर रहे थे। कैप्टन ने कहा कि BJP में फैसला ऊपर से आता है, कांग्रेस में राय ली जाती थी (पढ़ें पूरी खबर) 5. जालंधर में RTI एक्टिविस्ट की गोलियां मारकर हत्या जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास आज (30 मई) सुबह करीब 8 से 10 बजे के बीच हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े, इसके बाद फिर नहीं उठे। DIG नवीन सिंगला ने कहा कि हमले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मौके पर शव के पास एक पिस्टल, फॉर्च्यूनर, दो मोबाइल पड़े मिले हैं। इसके अलावा एक खोल बरामद हुआ। पुलिस अब हत्या के कारण और हमलावारों का पता लगा रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि RTI एक्टिविस्ट को सुरक्षा के लिए गनमैन मिला हुआ था, जो मौके पर नहीं मिला। (पढ़ें पूरी खबर) 6. चंडीगढ़ में टाइमिंग के हिसाब से बढ़ेंगे पार्किंग रेट, हर घंटे की ज्यादा फीस चंडीगढ़ में पेड पार्किंग व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम शहर की पार्किंग साइट्स को 4 ऑपरेशनल जोन में बांटकर नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कमर्शियल और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग शुल्क बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू करने की भी तैयारी है। निगम के अधिकारी शहर की मौजूदा पार्किंग व्यवस्था, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम और नए टेंडर ड्राफ्ट की समीक्षा कर रहे हैं। जॉइंट कमिश्नर डा. इंदरजीत ने कहा कि नई पार्किंग व्यवस्था के लिए ड्रॉफ्ट तैयार हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. पंजाब निकाय चुनाव नतीजे, जानिए AAP, कांग्रेस, BJP, अकाली के लिए 2027 के क्या संकेत? पंजाब में निकाय चुनाव के नतीजों में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 8 निगम समेत 104 निकायों के 1977 वार्डों में से AAP ने करीब साढ़े 900 वार्ड जीते। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही, लेकिन वार्ड 400 के करीब ही जीत सकी। हालांकि कपूरथला निगम में बहुमत पाने में कामयाब रही। अकाली दल की हालत बुरी रही, वह करीब 200 वार्डों में जीता जरूर, लेकिन मुकाबले में नजर नहीं आया। बंगाल में जीत से उत्साहित भाजपा के लिए नतीजों से अच्छी खबर ये है कि उनका प्रदर्शन सुधरा है। 2021 में 38 के मुकाबले उन्हें करीब 170 के करीब वार्डों में जीत मिली। अबोहर नगर निगम में भी बहुमत मिला। सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन चुनावों के 2027 के लिहाज से क्या मायने हैं?, नतीजों ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के लिए क्या संकेत दिए (पढ़ें पूरी खबर) 8. फरीदकोट में मोहाली की नर्सिंग छात्रा ने सुसाइड किया फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उसने हॉस्टल में फंदा लगा लिया। जब अन्य छात्राओं और स्टाफ को घटना की जानकारी मिली, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका की पहचान मोहाली के खरड़ के शिवजोत एन्क्लेव निवासी अमनप्रीत कौर (22) पुत्री गुरमुख सिंह के रूप में हुई है। अमनप्रीत कौर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। वह कॉलेज हॉस्टल में रह रही थी। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है (पढ़ें पूरी खबर) 9. लुधियाना के बंद घर में मिली दंपति की लाश लुधियाना में बंद मकान से बुजुर्ग दंपति की लाश मिली है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि सुबह 10.40 बजे इनकी बेटी का फोन आया कि वो फोन नहीं उठा रहे हैं। घर जाकर देखो। हम यहां देखने आए। मेरे साथ मेरे साले का बेटा था। गेट अंदर से बंद था। अंदर कमरे का दरवाजा भी बंद था। एक्टिवा व कार खड़ी थी। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। दोनों के लाशें अलग-अलग पड़ी थी। दरवाजे पर अंदर से हल्की सी कुंडी लगी थी और बदबू आ रही थी। जैसे ही धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई, जो शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित मकान में रहते थे (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. लॉटरी वीजा से ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका, सिर्फ ₹1500 में रजिस्ट्रेशन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के लिए लॉटरी वीजा (वर्क एंड हॉलिडे वीजा) की घोषणा की है। यह वीजा रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा। यानी युवाओं के पास फॉर्म भरने के लिए कुल तीन हफ्ते का समय होगा। 18 से 30 वर्ष के युवा इसके लिए खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी फीस मात्र 25 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1500 रुपए) है। बिना किसी एजेंट के झांसे में आए युवा इस मौके का फायदा उठाकर 1 साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में रहने और काम करने का सपना पूरा कर सकते हैं। इस वीजा को आमतौर पर एक लॉटरी सिस्टम के जरिए जारी किया जाता है। यह एक साल का वर्क वीजा होता है, जो युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में रहकर कमाने और घूमने की आजादी देता है (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अराफात मिन्हास? जिन्होंने अपने 'ड्रीम डेब्यू' में ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई सनसनी

Arafat Minhas scripts history: पाकिस्तान के 21 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ऐतिहासिक 'ड्रीम डेब्यू' किया है. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 32 रन देकर 5 बड़े विकेट (लाबुशेन, ग्रीन, शॉर्ट, इंग्लिस और एलिस) चटकाए. इस जादुई स्पेल के साथ ही अराफात अपने वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. पीएसएल 2026 में मुल्तान सुल्तांस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अराफात अब पाकिस्तान क्रिकेट के नए 'एक्स-फैक्टर' हैं. Sat, 30 May 2026 20:32:35 +0530

  Videos
See all

APKA RAJYA: मेरठ TP नगर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! सोशल मीडिया पर चलता था धंधा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T15:45:11+00:00

UPSC Vs NTA Exam: इसलिए नहीं लीक होता UPSC का पेपर | Supreme Court | Paper Leak | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T15:45:12+00:00

Building Collapses in Delhi: Mehrauli में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T15:33:21+00:00

Breaking News: भतीजे Abhishek Banerjee पर अटैक के बाद भड़कीं Mamata Banerjee, सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T15:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers