गॉल टेस्ट के लिए भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतारने पर विचार कर रहा, मोर्कल ने दिया संकेत
गॉल टेस्ट के लिए भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतारने पर विचार कर रहा, मोर्कल ने दिया संकेतपंजाब में बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा का विस्तार, 15 बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत बुधवार को होशियारपुर से 15 एसी स्लीपर बसों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए रवाना किया गया. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बसों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान दोनों नेताओं ने बसों में जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत की और यात्रा की सुविधाओं का जायजा लिया. इन बसों से श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी की यात्रा पर रवाना हुए. यात्रा में होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर सहित पांच जिलों के श्रद्धालु शामिल हैं.
4 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले एक परिवार के दो सदस्य यात्रा कर सकते हैं. यात्रियों के लिए आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था सरकार की ओर से निशुल्क की जा रही है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एसी स्लीपर बसों के साथ अच्छे आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक बस में एक अटेंडेंट मौजूद रहेगा, जबकि धार्मिक स्थलों पर दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी. उन्होंने बताया कि हर तीर्थयात्री का मेडिकल बीमा भी कराया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मिल सके. यात्रा पूरी होने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा.
10 लाख तीर्थयात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य
होशियारपुर से रवाना हुई 15 बसों में से 10 बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, 2 बसें मथुरा-वृंदावन और 3 बसें खाटू श्याम-सालासर के लिए गई हैं. सरकार के अनुसार, योजना के पहले चरण में अब तक करीब 4 लाख तीर्थयात्री श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी के दर्शन कर चुके हैं. योजना पर अब तक करीब 148 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और सरकार ने कुल 10 लाख तीर्थयात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्रा की यह सुविधा सभी वर्गों और समुदायों के लोगों के लिए उपलब्ध है. उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पंजाब की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना करने की अपील की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











