हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के उमंग सिंघार, बीजेपी पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर कराए गए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था की आड़ में समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और इस घटना से उसकी दलित विरोधी और मनुवादी मानसिकता सामने आती है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा को याद रखना चाहिए, यह देश मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलता है।’
क्या है मामला
8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली हुई थी जिसे मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद इसी मैदान में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से हवन और कथित शुद्धिकरण का आयोजन किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान गंगाजल का छिड़काव भी किया गया।
इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे मल्लिकार्जुन खड़गे की सामाजिक पहचान से जोड़ते हुए सवाल उठाए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि रामलीला मैदान में सभी राजनीतिक दलों की सभाएं होती हैं, ऐसे में कांग्रेस की रैली के बाद वहां शुद्धिकरण हवन कराने की जरूरत क्यों पड़ी।
उमंग सिंघार ने बीजेपी को घेरा
इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार ने कहा है कि “भाजपा अब धर्म और आस्था की आड़ में समाज को बांटने की अपनी घटिया राजनीति पर उतर आई है।” उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में देश के हर वर्ग और हर विचारधारा के लोग अपनी बात रखते हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस तरह का कथित भेदभाव किया गया, वह भाजपा की दलित विरोधी और मनुवादी मानसिकता को उजागर करता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि “यह देश मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलता है।” उन्होंने कहा कि दलितों और वंचितों के सम्मान के साथ खिलवाड़ तथा समाज को बांटने वाली राजनीति को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
iPhone 18 Pro का भारत में धड़ाधड़ प्रोडक्शन शुरू, अमेरिका-यूरोप तक जाएंगे फोन, टाटा भी बढ़ाएगी हिस्सेदारी
आईफोन यूजर्स के लिए एक खास खबर है. भारत में Apple के iPhone 18 Pro और Pro Max का प्रोडक्शन तेजी से हो रहा है. सितंबर में इन फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है. इससे पहले भारत की फैक्ट्रियों में इनकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा दी गई है, ताकि अमेरिका और यूरोप के बाजारों की डिमांड को पूरा किया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18









