Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: कल भी दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट; जानें IMD अपडेट

कल का मौसम, 31 मई: भारतीय मौसम विभाग ने देश के बड़े हिस्से को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से राहत मिलने की बड़ी घोषणा की है. उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी तपिश अब पूरी तरह से थम चुकी है. आंधी और बारिश की वजह से इन इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरा है, जिससे आम जनता ने चैन की सांस ली है. 

नहीं सताएगी हीट वेव

मौसम विभाग का कहना है कि अब मध्य भारत के राज्यों में भी कल से मौसम बदलने वाला है, जिससे वहां भी चल रही भीषण हीटवेव का दौर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. इसके अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के इलाकों में इस पूरे हफ्ते मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई गई है, जिसके लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में आंधी और बारिश का भयंकर दौर

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 30 और 31 मई को उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में मध्यम से गंभीर स्तर का आंधी तूफान आने की आशंका है. इसके साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. उत्तराखंड में 31 मई को और जम्मू कश्मीर में 4 और 5 जून को भारी बिजली कड़कने और तीव्र बारिश का अलर्ट दिया गया है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 मई से एक जून के बीच तेज गरज के साथ बरसात होगी. राजस्थान में तो अगले सात दिनों तक धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहने की संभावना जताई गई है.

चलेंगी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 मई को बहुत तेज आंधी आ सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं राजस्थान में 30 और 31 मई को ऐसी ही विनाशकारी आंधी चलने की बात कही गई है. जम्मू कश्मीर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मई को तथा पश्चिमी राजस्थान में एक जून को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, उत्तराखंड और पंजाब में 30 मई को भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत में पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते पूर्वोत्तर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मई से एक जून के बीच और फिर 4 तथा 5 जून को भारी बरसात होने की संभावना है. इसी तरह असम और मेघालय में एक से पांच जून के दौरान तथा अरुणाचल प्रदेश में दो से पांच जून के बीच मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा. इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और रास्तों के बंद होने की भी आशंका रहती है, इसलिए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत के लिए भी मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 और 31 मई को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 मई से तीन जून के बीच तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और भारी बरसात का अलर्ट है. रायलसीमा में 30 मई को तथा केरल और माहे में 30 मई से पांच जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. लक्षद्वीप में भी 30 मई से एक जून और फिर 4 और 5 जून को भारी बरसात होने का अनुमान है, जिससे तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें तेज रह सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, गर्मी से राहत, तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

 

Continue reading on the app

Vinesh Phogat: एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइन में विनेश फोगाट को मिली हार, मीनाक्षी ने जीत दर्ज कर किया बाहर

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट काफी संघर्ष के बाद अब एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हार गई है. उनको सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही वो अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. विनेश को भारत के युवा महिला पहलवान मीनाक्षी के हाथों हार का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में करना पड़ा है.

इस मुकाबले में पहलवान विनेश फोगट के पति  सोमवीर राठी ने मीनाक्षी की बाउट के खिलाफ आपत्ति जताई थी. उन्होंने इस सेमीफाइनल मैच में चुनौती वापस लेने पर विरोध जताया था. इसके बावजूद एशियाड ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने विनेश फोगट को हरा दिया. मीनाक्षी ने एक कड़े मुकाबले में 6-4 से जीत हासिल की. 

53 किलो भार वर्ग में मिली विनेश को हार

विनेश फोगाट को हरियाणा के जींद की रहने वाली मीनाक्षी ने हराया. विनेश ने 53 किलो भार वर्ग के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था. जहां उन्होंने लगातार दो बाउट जीती. इसके बाद मीनाक्षी गोयत ने उन्हें 6-4 से हरा दिया. अब वो इन ट्रायल्स में आगे बढ़ गई हैं, जबकि विनेश फोगाट का सफर खत्म हो गया है.

इस हार के बाद भी विनेश फोगाट ने कहा कि, मैं वापस आऊंगी. जब वो मैट से बाहर जा रहीं थी तो उन्होंने सबको कहा कि वो वापस आएंगे. ये उनका कुश्ती के प्रति प्रेम और जुनून दिखाता है. क्योंकि उन्होंने संन्यास से वापसी ली और फिर राजनीति को छोड़कर दोबारा मां बनने के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद मैट पर वापसी की थी. अब उनका आगे का भविष्य कैसा रहा है, ये तो आने वाले व क्त ही बताएंगे. 

ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट के हक में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब ले सकेंगी 2026 एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा

Continue reading on the app

  Sports

Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट के ट्रायल्स में हंगामा, एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने से चूकीं

Vinesh Phogat Asian Games Qualification Trials: विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं हैं. 31 साल की विनेश नई दिल्ली में हुए ट्रायल्स में 53 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार गईं, जिसके कारण वह आने वाले इन खेलों में अपनी जगह नहीं बना सकीं. ट्रायल्स में जमकर हंगामा भी देखने को मिला. उनके क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान तो कुश्ती महासंघ के अधिकारियों, कोचों और उनके बीच काफी बहस हुई. Sat, 30 May 2026 17:49:34 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Murder Case Live Updates: हिंदू युवक की निर्मम हत्या | Surya Murder Case | CCTV | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T13:13:50+00:00

LIVE Attack on Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी पर हमला Live | Mamata Banerjee | West Bengal | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T13:15:01+00:00

CUET UG 2026: CUET एग्जाम में देरी...भड़के छात्र, माता-पिता | Students | Parents | Exam |Preparation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T13:15:22+00:00

America की खुफिया एजेंसी का सोना चुराने वाला David Rush कौन ? Top News | Explainer | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers