कोलकाता : भाजपा नेता ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता नाजिया इलाही खाने ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान के खिलाफ प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
CUET-UG 2026- 2.23 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम:पेपर अपलोड नहीं होने के कारण आई परेशानी, घंटों इंतजार करते रहे कैंडिडेट्स
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) शनिवार सुबह करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसकी वजह ऑनलाइन पेपर का अपलोड नहीं होना बताया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी की वजह से यह परेशानी आई। शनिवार सुबह परीक्षा 9 बजे से शुरू होनी थी। तकनीकी खामी के कारण सुबह 11:23 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से अभ्यर्थियों और उनके पेरेंट्स में खासी नाराजगी थी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। काफी देर तक सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। कई छात्रों ने कहा कि वे सुबह से परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं और लंबे इंतजार के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल तकनीकी बाधा के कारण परीक्षा में हुई देरी ने एक बार फिर देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण 30 मई को आयोजित होने वाली CUET (UG)-2026 परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। तकनीकी समस्या के चलते देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई। NTA के अनुसार टीसीएस की तकनीकी टीम समस्या के समाधान और परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा कक्षों में बने रहने और केंद्र स्टाफ का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि देरी के कारण किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा। जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से पेपर तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था, क्योंकि पेपर ही अपलोड नहीं हुआ था। ऐसा सिर्फ हमारे सेंटर पर ही नहीं बल्कि देशभर में हुआ था। लेकिन फिलहाल इस समस्या का समाधान हो गया है। लगभग 11:23 बजे पेपर शुरू हो गया है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने की भी बात कही गई है। जिसे हम पालन करेंगे अभ्यर्थियों को पूरा वक्त दिया जाएगा। बता दें कि CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। परीक्षा में देशभर से लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। --- ये खबर भी पढ़ें… RPSC लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा,11 जून तक चलेगा एग्जाम; जानिए जरूरी नियम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama















.jpg)




