यूपी में बिजली ने दिया महंगाई का झटका, जून से बढ़ेगा 10% बिल
Electricity Rate Hike: यूपी वालों के लिए बुरी खबर है। भीषण गर्मी ने महंगाई का झटका दिया है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब बिजली पर महंगाई का असर पड़ा है। यूपी में बिजली बिल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ईंधनों की कीमतें से बढ़ने से बिजली महंगी हुई है। बिजली दरों में 10% तक का ईंधन अधिभार (Fuel Surcharge) जोड़ा गया है। जून का बिल बढ़ी हुई कीमतों के साथ आएगा।
बिजली उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने बिलों में फ्यूल सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) द्वारा लागू किए गए इस अतिरिक्त शुल्क के कारण उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिलों में औसतन 1.24% से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
क्यों बढ़े रेट?
बिजली उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने बिलों में फ्यूल सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए राहत
यदि आप स्मार्ट प्रीपेड मीटर का उपयोग कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 1 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए नियम आसान कर दिए हैं। अब 30 दिन में कभी भी रिचार्ज करने पर बिजली नहीं कटेगी।
अभी क्या हैं बिजली दरें?
अभी यूपी में शहरी घरेलू उपभोक्ता के लिए ₹5.50 से ₹7.00 प्रति यूनिट (उपयोग के अनुसार) और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता के लिए दरें शहरी क्षेत्र के मुकाबले काफी कम हैं, जो ₹3.35 से ₹5.50 प्रति यूनिट तक हैं।
उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध
बिल में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा विरोध भी दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक बिजली कंपनी ने कोई विस्तृत योजना जारी नहीं की है।
किसी के सिर पर पत्थर से किया हमला, तो किसी को मारा थप्पड़, परेश रावल गुस्से में उठा चुके हैं ऐसे कदम
Paresh Rawal on Getting Angry: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिंग टाइमिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं. लेकिन असल जिंदगी में उनका गुस्सा कई बार सुर्खियों में रह चुका है. एक बार तो एक्टर को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने एक शख्स के सिर पर पत्थर से अटैक कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने एक और शख्स को थप्पड़ मारा था. एक्टर 30 मई को अपना जन्मदिन (Paresh Rawal Birthday) मना रहे हैं, ऐसे में जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था.
एक नहीं दो बार ऑडियंस पर किया था हमला
परेश रावल ने राज शमनी को दिए पुराने पॉडकास्ट में अपने करियर और पर्सनल लाइफ पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपने गुस्से (Paresh Rawal Angry) के बारे में भी बताया. एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि एक नहीं दो बार वो अपना आपा खो बैठे थे. एक बार उन्होंने एक शख्स के सिर पर पत्थर मार दिया था और एक बार उन्होंने ऑडियंस पर बैठे एक शख्स को थप्पड़ मारा था. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.
इस वजह से मारा था थप्पड़
ये किस्सा तब का है जब परेश रावल थिएटर शो करते थे. एक्टर ने कहा- ' प्ले के दौरान कुछ लोग वल्गर कमेंट्स कर रहे थे. मैं खुद को रोक नहीं पाया. मैं बस उसी तरफ चला गया जहां से आवाज आ रही थी. फिर मैंने थप्पड़ मार दिया. उस घटना पर बहुत हंगामा हुआ. जाहिर है, उस दिन प्ले बंद हो गया. थिएटर मालिकों ने यह भी कहा कि वे परेश को वापस आकर वहां परफॉर्म नहीं करने देंगे. मैं और भी ज्यादा नाराज हो गया था.'
ये भी पढ़ें- 'इतना खून बहता है', दिव्यांका त्रिपाठी की डिलीवरी देख सुन्न पड़ गए थे पति विवेक, बताया लेबर रूम में क्या-क्या हुआ?
एक बार सिर पर मारा था पत्थर
परेश रावल ने एक और वाकया के बारे में बताया था, जब उन्होंने एक शख्स के सिर पर पत्थर मार दिया था. उन्होंने कहा था- 'मुझे इसका बहुत पछतावा हुआ. बाद में, मैं उसके घर गया और फिर हम दोस्त बन गए. अच्छे दोस्त नहीं, लेकिन हम दोस्त बन गए.' एक्टर ने आगे कहा- 'चोट के अलग-अलग रिएक्शन होते हैं. या तो मैं विनम्र हो जाता हूं, उदास हो जाता हूं, या अग्रेसिव हो जाता हूं.'
क्यों आता है परेश रावल को गुस्सा?
परेश रावल ने बताया था कि वो शॉर्ट टेंपर है. जब कोई चीज उन्हें हर्ट करती है तो वह ट्रिगर हो जाते हैं. हर्ट होने के बाद उनके अलग-अलग रिएक्शन होते हैं. उन्होंने कहा- 'गुस्सा तब भी आता है जब आपको कुछ नहीं मिलता. यह अनिश्चितता की वजह से भी होता है. चीजें कब ठीक होंगी?' एक्टर ने इस दौरान ये भी बताया था कि उनके पिता भी शॉर्ट टेंपर थे और उनका गुस्सा तो एक्टर से भी भी ज्यादा था.
परेश रावल का वर्कफ्रंट
परेश रावल के वर्कप्रंट की बात करे तो एक्टर 71 साल के हो गए हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं. उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'भूत बंगला' में देखा गया था. इससे पहले वो 'द ताज स्टोरी' और आयुष्मान खुराना के साथ 'थामा' में भी नजर आए थे. वहीं, अब वो 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया था. इसके आलावा एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में हेरा फेरी 3 का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- 'किसी की नजर न लगे...', Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए Bobby Deol, एक्टर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation