Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi When Will Play Next Match: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा दिया. वैभव जब-जब मैदान पर उतरते, तब-तब हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहतीं. युवा बल्लेबाज का आईपीएल 2026 का सफर राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर-2 मैच में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया. मगर, यकीनन क्रिकेट फैंस अब वैभव की बल्लेबाजी को मिस करने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगली बार वैभव सूर्यवंशी कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे?

राजस्थान रॉयल्स के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है. अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी कब एक्शन में नजर आएंगे. आपको बता दें, वैभव अब इंडिया ए के साथ श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी. इस सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है और तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी 9 जून से एक्शन में नजर आएंगे.

ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इंडिया ए टीम जून में श्रीलंका जाने वाली है, जहां ODI फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारत, श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल होगी. इंडिया ए इस सीरीज में पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. दूसरा मैच 11 जून को खेला जाएगा और तीसरा मैच 15 जून को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी और उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो  इस सीजन 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए. 

यहां देखें पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय (IST) समय (GMT)
9 जून 2026 मंगलवार India A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
11 जून 2026 गुरुवार India A vs Afghanistan A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
13 जून 2026 शनिवार Afghanistan A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
15 जून 2026 सोमवार India A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
17 जून 2026 बुधवार India A vs Afghanistan A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
19 जून 2026 शुक्रवार Afghanistan A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM
21 जून 2026 रविवार ट्राई सीरीज फाइनल Rangiri Dambulla International Stadium सुबह 10:00 बजे 4:30 AM

ये भी पढ़ें: 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

Continue reading on the app

कंबोडिया ने हासिल किया 95-95-95 एचआईवी लक्ष्य, 2030 तक एड्स उन्मूलन की राह पर

नोम पेन्ह, 30 मई (आईएएनएस)। कंबोडिया ने एचआईवी के खिलाफ बड़ी बाधा पार कर ली है। पिछले वर्ष एचआईवी उपचार के लिए निर्धारित 95-95-95 लक्ष्य हासिल कर लिया है और वर्ष 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरे के रूप में समाप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री चियांग रा ने दी।

इन लक्ष्यों का अर्थ है कि एचआईवी के साथ जी रहे 95 प्रतिशत लोगों को अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी हो। अपनी स्थिति जानने वाले 95 प्रतिशत लोग जीवनरक्षक एंटीरेट्रोवायरल (एआरटी) उपचार प्राप्त कर रहे हों। उपचार प्राप्त कर रहे 95 प्रतिशत लोगों में वायरस का स्तर इतना कम हो कि वह नियंत्रित (वायरली सप्रेस्ड) हो जाए।

एचआईवी वह वायरस है जो एड्स का कारण बनता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बयान जारी किया। जिसके अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि शुक्रवार को नोम पेन्ह में कंबोडिया, लाओस और मलेशिया के लिए यूएनएड्स की कंट्री डायरेक्टर पैट्रिशिया ऑनपिन के साथ बैठक के दौरान साझा की।

च्हेंग रा ने कहा, 95-95-95 लक्ष्यों की प्राप्ति कंबोडिया के राष्ट्रीय एड्स कार्यक्रम की प्रगति और प्रभाव का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि कंबोडिया वर्ष 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरे के रूप में समाप्त करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि देश एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार सेवाओं को स्वास्थ्य प्रणाली में और अधिक एकीकृत करेगा। साथ ही, प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीआरईपी) और स्व-परीक्षण (सेल्फ-टेस्टिंग) सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही एड्स कार्यक्रमों के लिए वित्तीय संसाधनों की स्थिरता बढ़ाई जाएगी।

सिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ओंगपिन ने एड्स के खिलाफ कंबोडिया की उल्लेखनीय प्रगति पर बधाई देते हुए कहा कि यूएनएड्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 95-95-95 लक्ष्यों की उपलब्धि का औपचारिक सत्यापन और मान्यता देने की तैयारी करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया में लगभग 76,000 लोग एचआईवी/एड्स के साथ जीवन जी रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष एड्स से संबंधित लगभग 700 मौतें और करीब 1,200 नए एचआईवी संक्रमण दर्ज किए गए।

एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है। संक्रमण जब चरम अवस्था पर पहुंच जाता है तो उसे एड्स कहा जाता है।

यह वायरस शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं (व्हाइट ब्लड सेल्स) को निशाना बनाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। इसके कारण व्यक्ति को तपेदिक (टीबी), विभिन्न संक्रमणों और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों जैसे रक्त, स्तन दूध, वीर्य और योनि द्रव के माध्यम से फैलता है। यह किस करने, गले मिलने या भोजन साझा करने से नहीं फैलता। यह मां से शिशु में भी संक्रमित हो सकता है।

एचआईवी की रोकथाम और उपचार एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) के माध्यम से संभव है। यदि इसका उपचार न किया जाए, तो कई वर्षों बाद यह एड्स में बदल सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: रफ्तार, स्विंग, आक्रामक बैटिंग और चतुर स्पिन का चक्रव्यूह, जो जीतेगा ये 4 जंग, ट्रॉफी होगी उसके संग!

4 Battles That Could Decide RCB Vs GT Final: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं. इस महाजंग में दोनों टीमों के चार दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, कागिसो रबाडा, शुभमन गिल और भुवनेश्वर कुमार अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं. रफ्तार, स्विंग, आक्रामक बल्लेबाजी और चतुर स्पिन के इस चक्रव्यूह में जो भी बाजी मारेगा, आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी उसी के नाम होगी. जानिए कौन से वो 4 खिलाड़ी हैं जो फाइनल में भूचाल ला सकते हैं. Sat, 30 May 2026 21:57:31 +0530

  Videos
See all

Shiv विधायक Ravindra Singh Bhati का अल्टीमेटम, 'बड़ा आंदोलन होगा जिसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T16:36:19+00:00

Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों पर Congress का हल्ला बोल, Punjab में जोरदार प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T16:33:06+00:00

Shivpal Yadav का कार्यकर्ताओं को अल्टीमेटम, दी ये सख्त नसीहत | Shivpal Singh Yadav Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T16:45:18+00:00

Ye Desh Hai Hamara: अबकी बार, घुसपैठिए बॉर्डर पार! | West Bengal | Illegal Migrants | Bangladeshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T16:38:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers