Vaibhav Sooryavanshi When Will Play Next Match: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा दिया. वैभव जब-जब मैदान पर उतरते, तब-तब हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहतीं. युवा बल्लेबाज का आईपीएल 2026 का सफर राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर-2 मैच में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया. मगर, यकीनन क्रिकेट फैंस अब वैभव की बल्लेबाजी को मिस करने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगली बार वैभव सूर्यवंशी कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे?
राजस्थान रॉयल्स के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है. अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी कब एक्शन में नजर आएंगे. आपको बता दें, वैभव अब इंडिया ए के साथ श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी. इस सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है और तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी 9 जून से एक्शन में नजर आएंगे.
He only gets more clutch with each game ????????
Vaibhav Sooryavanshi with ???? to ???? fifties in the playoffs ????
इंडिया ए टीम जून में श्रीलंका जाने वाली है, जहां ODI फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारत, श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल होगी. इंडिया ए इस सीरीज में पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. दूसरा मैच 11 जून को खेला जाएगा और तीसरा मैच 15 जून को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी और उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो इस सीजन 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.
Arafat Minhas scripts history: पाकिस्तान के 21 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ऐतिहासिक 'ड्रीम डेब्यू' किया है. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 32 रन देकर 5 बड़े विकेट (लाबुशेन, ग्रीन, शॉर्ट, इंग्लिस और एलिस) चटकाए. इस जादुई स्पेल के साथ ही अराफात अपने वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. पीएसएल 2026 में मुल्तान सुल्तांस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अराफात अब पाकिस्तान क्रिकेट के नए 'एक्स-फैक्टर' हैं. Sat, 30 May 2026 20:32:35 +0530