देश में घरेलू हिंसा दर 29.2% से घटकर 22.3% हुई:महिलाओं में मोटापा 7% बढ़ा; 96.5% घरों तक साफ पानी पहुँचा; नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2023-24
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2023-24 (NFHS-6) की रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं में मोटापा साल 2019-21 के मुकाबले 7% बढ़ गया। 2019 के मुकाबले देश में घरेलू हिंसा की दर 29.2% से घटकर 22.3% पर आ गई है। वहीं, बाल विवाह का कुल आंकड़ा 23.3% से घटकर 20.1% रह गया है। कामकाजी महिलाएं 30.8% तक पहुंच गईं, जो पहले 25.4% थीं। वहीं, निजी अस्पतालों में होने वाली सिजेरियन डिलीवरी की 54.1% के रिकॉर्ड स्तर पर है। शुरुआती 6 महीनों तक शिशुओं को ‘केवल स्तनपान’ कराने की दर 63.7% से गिरकर 55.8% पर आ गई है। 98.3% घरों में बिजली और 96.5% घरों में साफ पानी पहुंच चुका है। महिलाओं में इंटरनेट का उपयोग दोगुना होकर 64.3% पर पहुंच गया है। 18.8% महिलाओं के पास जमीन का मालिकाना हक देश में अब कुल 18.8% परिवारों में महिलाओं के पास मकान या जमीन का मालिकाना हक है। शहरों में 18.2% और ग्रामीण इलाकों में 19.1%। जबकि पिछले (2021) सर्वे में यह केवल 14.0% था। लेकिन परिवार नियोजन के आधुनिक तरीके (जैसे गोली, कंडोम, नसबंदी) अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में गिरावट आई है और यह पिछले सर्वे के 56.4% से घटकर अब कुल 52.7% रह गई हैं। कुपोषित बच्चों में बच्चों में नाटापन घटा 2021 के सर्वे में कुपोषित बच्चों में नाटेपन का आंकड़ा 35.5% था, जो अब घटकर 29.3% पर आ गया है। बच्चों की लंबाई में आया यह 6.2 प्रतिशत अंकों का सुधार एक बहुत बड़ी और सकारात्मक राहत है। 6 महीने से 2 साल तक के केवल 15.3% बच्चों को सही और संतुलित खाना मिल पा रहा है। यानी 85% बच्चों को जरूरी पोषण नहीं मिल रहा। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… देशभर में अपराध 6 फीसदी घटे, NCRB की रिपोर्ट: 2024 में कुल 58.85 लाख केस दर्ज, महिलाओं और SC-ST के खिलाफ क्राइम में कमी देशभर में 2024 में दर्ज अपराधों की संख्या में 6 फीसदी की गिरावट आई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2023 में 62.41 लाख मामलों के मुकाबले 2024 में 58.85 लाख केस दर्ज हुए। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान की हार के बाद रो पड़े सूर्यवंशी:सबसे कम गेंदों में IPL में हजार रन पूरे किए, गुजरात ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया
गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी रो पड़े। उन्होंने इस मैच में सबसे कम गेंद पर हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं गुजरात टाइटंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए IPL 2026 के फाइनल में जगह पक्की की। गुजरात और राजस्थान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. वैभव IPL में सबसे कम गेंद पर हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी। 2. IPL में गुजरात ने अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 215 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उनको सबसे बड़ी जीत 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। तब टीम ने अहमदाबाद में 204 रन चेज किया था। 3. IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 215 रन का टारगेट हासिल किया। यह IPL प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। उन्होंने गुजरात रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 204 रन चेज किए थे। 4. सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 31 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन के पावरप्ले में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 5. सूर्यवंशी IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ में IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वे अपनी 23वीं पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे। वे IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होेंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारी खेली थी। ओवरऑल IPL में सबसे कम पारी में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वे शॉन मार्श (21 पारी) और लेंडल सिमंस (23 पारी) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 6. सूर्यवंशी ने IPL में सबसे ज्यादा बार 90s में आउट होने की बराबरी की सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 96 रन पर आउट हुए। वे IPL में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस नाइंटीज' (90-99 रन) का शिकार होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वे इसी सीजन पिछली चार पारी में तीसरी बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए। इससे पहले डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ IPL में 3-3 बार 90s में आउट हो चुके हैं। 7. सूर्यवंशी IPL के एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। उनके प्लेऑफ में 19 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋद्धिमान साहा (2014) और शुभमन गिल (2023) का 11-11 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। 8. सूर्यवंशी IPL प्लेऑफ में दो 50+ स्कोर बनाने वाले राजस्थान के तीसरे बल्लेबाज वैभव ने गुजरात के खिलाफ फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही वे IPL प्लेऑफ में दो 50+ स्कोर करने वाले राजस्थान के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए थे। उनसे पहले ध्रुव जुरेल (2024, 2026) और जोस बटलर (2022) ने प्लेऑफ में राजस्थान के लिए दो फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था। 9. टी-20 में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बनी गिल और सुदर्शन ने राजस्थान के खिलाफ 167 रन की साझेदारी की। दोनों ने IPL में 11वीं बार शतकीय साझेदारी की है। इसके साथ ही वे मेंस टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इसके लिए उन्होंने महज 48 पारियां ली। उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली के 10 शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 10. गिल और सुदर्शन दो सीजन में 700+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गिल और सुदर्शन ने क्वालिफायर-2 में इस सीजन में अपने-अपने 700 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वे दो अलग-अलग सीजन में 700 रन पूरे करने वाले तीसरे और चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों से पहले क्रिस गेल और विराट कोहली यह कारनामा हासिल कर चुके हैं। 11. IPL प्लेऑफ के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना गिल और सुदर्शन ने क्वालीफायर-2 में 167 रनों की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप की। यह IPL प्लेऑफ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने चेन्नई के माइक हसी और मुरली विजय का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 के फाइनल में बेंगलुरु के खिलाफ 159 रन बनाए थे। 12. सुदर्शन मेंस टी-20 में सबसे ज्यादा बार हिट-विकेट आउट हुए सुदर्शन राजस्थान के खिलाफ लगातार दूसरी बार हिट-विकेट आउट हुए। वे तीसरी बार IPL में हिट-विकेट आउट हुए। वे मेंस टी-20 में सबसे ज्यादा बार हिट-विकेट आउट तीसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने आंद्रे रसेल (3 बार) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (3) की बराबरी की। 13. गिल ने IPL में पांचवा शतक लगाया गिल ने क्वालीफायर-2 में 104 रन बनाए। उन्होंने IPL में अपना 5वां शतक लगाया। इसके साथ ही गिल IPL में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन की बराबरी की। सबसे ज्यादा 9 शतक विराट कोहली के नाम है। 14. गिले IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने इस सेंचुरी के साथ ही गिल ने बतौर कप्तान IPL में दूसरा शतक जड़ा। वे IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 5 शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। 15. सुदर्शन ने इस सीजन नौवीं बार 50+ स्कोर बनाया सुदर्शन ने राजस्थान 58 रन की पारी खेली। उन्होंने इस IPL में नौवीं बार 50+ का स्कोर किया। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2018 में 11 बार 50+ का स्कोर किया था। वहीं डेविड वॉर्नर ने (2016, 2019) में 9 बार 50+ का स्कोर खड़ा किया था। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. दो बार टॉस उछाला गया क्वालिफायर-2 के मुकाबले में एक बार नहीं, बल्कि दो बार टॉस उछाला गया। दरअसल जब पहली बार गुजरात के कप्तान गिल ने सिक्का उछाला, तब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने ‘हेड्स’ कॉल किया था। सिक्का ‘टेल्स’ गिरा, लेकिन तभी मैच रेफरी ने कहा कि वे पराग की कॉल सुन नहीं पाए। इसके बाद गिल ने दोबारा सिक्का उछाला, पराग ने फिर हेड कहा। इस बार सिक्स हेड आया और राजस्थान टॉस जीत गई। 2. जडेजा चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए पहली पारी में 9वें ओवर की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा रिटायर्ड हर्ट हुए। दरअसल 8वें ओवर जेसन होल्डर की दूसरी गेंद खेलने के बाद जाडेजा को हाथ में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए। जाडेजा ने खेलना जारी रखा, लेकिन ओवर के बाद वे रिटायर्ड हर्ट होकर डगआउट की ओर चले गए। उनकी जगह रियान पराग बैटिंग के लिए उतरे। 3. सूर्यवंशी का 46 रन पर कैच छूटा 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के टॉप-एज पर लगी। डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए साई सुदर्शन गेंद तक पहुंचे, लेकिन छलांग लगाते समय गेंद उनके हाथ से छिटक गई । इस समय सूर्यवंशी 46 रन बनाकर खेल रहे थे। 4. सूर्यवंशी के हेलमेट पर गेंद लगी पहली पारी के 14वें ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद सूर्यवंशी के हेलमेट पर लगी। ओवर की दूसरी गेंद रबाडा ने तेज बाउंसर डाली। सूर्यवंशी ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे हेलमेट पर जा लगी। इसके तुरंत बाद फिजियो ने मैदान पर आकर कंक्शन टेस्ट किया। हालांकि सूर्यवंशी ने खेलना जारी रखा। 5. सूर्यवंशी ने टेनिस शॉट खेलकर सिक्स लगाया पारी के 16वें ओवर में सूर्यवंशी ने जबरदस्त शॉट खेला। जेसन होल्डर ने ओवर की तीसरी गेंद स्टंप्स पर शॉर्ट गेंद डाली। वैभव ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े टेनिस टेनिस की तरह स्लैप शॉट लगाया। गेंद लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर छह रन के लिए चली गई। 6. राशिद के ओवर में हैट्रिक सिक्स लगा राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने लगातर 3 छक्के लगाए। गुजरात के स्पिनर राशिद खान ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट पिच डाली, जिसे फरेरा ने लॉन्ग-ऑन के पार भेजा। इसके बाद फरेरा ने तीसरी गेंद पर डीप मिड-विकेट और चौथी गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सिक्स जड़ा। 7. लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए सुदर्शन सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में शुक्रवार को हिट विकेट आउट हुए। वे रनचेज के 13वें ओवर में बृजेश शर्मा की गेंद पर शॉट खेला, लेकिन शॉट पूरा करते समय बैट उनके हाथ से छूट गया और बल्ला सीधे स्टंप्स पर जा गिरा। इसके पहले क्वालीफायर-1 में भी वे हिट-विकेट आउट हुए थे। 8. हार के बाद सूर्यवंशी रोए गुजरात के खिलाफ 7 विकेट की हार के साथ ही राजस्थान IPL 2026 के फाइनल से बाहर हो गई। हार के बाद वैभव डगआउट में रोते नजर आए। उन्होंने ऑरेंज कैप से अपना मुंह ढंक लिया। साथी खिलाड़ी उनका हौसला बढ़ाते नजर आए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















