Responsive Scrollable Menu

न्यू टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर फोटो प्रदर्शनी, गणेश जोशी करेंगे उद्घाटन

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), देहरादून की ओर से न्यू टिहरी में 14 अगस्त से विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे विषयों के जरिए देश की आजादी, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

अभियान के प्रचार के लिए गुरुवार को टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चल रही गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

यह भी पढ़ें: नेगी के गीतों की गूंज पहुंची दुनिया तक, अंग्रेजी में कालजयी रचनाएं जारी; सीएम धामी ने किया पुस्तक का विमोचन

 

प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को न्यू टिहरी में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके तहत फोटो प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

कैबिनेट मंत्री करेंगे उद्घाटन

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की सुबह तिरंगा रैली निकाली जाएगी। वहीं, राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 14 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. सीबीसी के मुताबिक, प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को तिरंगे के इतिहास, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत और देश के विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से परिचित कराना है. अधिकारियों ने आम लोगों से भी प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हर घर नल का पानी पहुंचाने की तैयारी तेज, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

Continue reading on the app

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बच्चे की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं। जब बच्चा छह महीने का होता है और उसे धीरे-धीरे ठोस आहार देना शुरू किया जाता है, तब माता-पिता के लिए यह समझना बेहद जरूरी होता है कि उसकी प्लेट में किन-किन चीजों को जगह दी जाए। इस उम्र में सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं होता बल्कि ऐसा पौष्टिक खाना देना जरूरी होता है, जो बच्चे की शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाए।

बच्चे का मानसिक विकास उसके खान-पान, नींद, खेल, बातचीत, आसपास के माहौल और देखभाल समेत कई चीजों पर निर्भर करता है। लेकिन अगर कुछ पोषक खाद्य पदार्थ उसकी डाइट में शामिल कर दें, तो विकास बेहतर तरीके से होता है।

अखरोट से तैयार प्यूरी या पाउडर- अखरोट को बच्चों के लिए पोषक आहार माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं और यह प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी स्रोत है। ओमेगा-3 फैट शरीर और दिमाग के सामान्य विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शामिल है। इसके अलावा अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड भी पाए जाते हैं। छह महीने के बाद बच्चे को अखरोट सीधे टुकड़ों के रूप में देने के बजाय बहुत बारीक पिसे हुए रूप में देना सही रहता है। अखरोट को हल्का भूनकर उसका पाउडर तैयार करें। इसे बच्चे के लिए बनाए गए दलिया, दही या किसी फल की प्यूरी में थोड़ी मात्रा में मिलाए।

बता दें कि साबुत या बड़े टुकड़ों में मेवे छोटे बच्चों के लिए चोकिंग का खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए उनकी बनावट बच्चे की उम्र और निगलने की क्षमता के अनुसार ही रखें। पहली बार कोई नया खाद्य पदार्थ देते समय एलर्जी के संभावित लक्षणों पर भी नजर रखना जरूरी है।

अंडा भी पौष्टिक विकल्प- अंडा भी बच्चे की डाइट में शामिल किया जा सकने वाला पोषक खाना है। इसमें प्रोटीन के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। खासतौर पर अंडे की जर्दी में कोलीन मौजूद होता है। कोलीन शरीर में कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के सामान्य विकास के लिए भी जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। छह महीने के बाद बच्चे को अंडा देना शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर और बच्चे की उम्र के मुताबिक नरम बनाकर देना चाहिए। उबले हुए अंडे को अच्छी तरह मैश करे और फिर एवोकाडो या कोई नरम चीज के साथ मिलाकर बच्चे को दें।

राजगीरा में भी कई जरूरी पोषक तत्व- राजगीरा भी छोटे बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन बच्चे की सामान्य वृद्धि और शरीर में जरूरी प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि प्रोटीन शरीर के ऊतकों और विकास में भूमिका निभाता है। बच्चे के लिए राजगीरा तैयार करते समय इसे अच्छी तरह पकाना जरूरी है, ताकि वह पूरी तरह नरम हो जाए और बच्चे के लिए निगलना आसान रहे। इसमें अच्छी तरह मैश की हुई सब्जियां मिलाएं। स्वाद को हल्का मीठा बनाने और भोजन में अलग-अलग पोषक तत्व जोड़ने के लिए शकरकंद या सेब की प्यूरी भी मिलाई जा सकती है।

बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए अलग-अलग तरह के पौष्टिक खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे देना जरूरी है, ताकि उसे सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। साथ ही, छह महीने की उम्र के बाद भी मां का दूध बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है और पूरक आहार इसके साथ धीरे-धीरे शुरू किया जाता है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rahul Gandhi के मज़ाक पर बवाल! Sandeep Dikshit ने ये क्या कर डाला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T00:15:11+00:00

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi |Rahul Gandhi |Headlines Today |Top 100 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T00:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers