Responsive Scrollable Menu

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

अक्सर हम सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजें बनाना चाहते हैं, जोकि स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी हों। लेकिन हर दिन क्या नया बनाया जाए, यह सोचना मुश्किल भरा हो सकता है। खासकर जब हेल्दी चीजों को देखकर बच्चे नखरे करने लगते हैं। ऐसे में आप सुबह के नाश्ते के लिए एवोकाडो ठेचा पाव ट्राई कर सकती हैं। यह रेसिपी बनाना काफी ज्यादा आसान है। बता दें कि एवोकाडो ठेचा पाव उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जोकि चटपटे के साथ-साथ हेल्दी स्वाद को भी जोड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एवोकाडो ठेचा पाव की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

ऑलिव ऑयल- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 2
लहसुन की कलियां- 10–15
ताजा हरा धनिया- 1 मुट्ठी
एवोकाडो- 1
चीज क्यूब- 3
काली मिर्च पाउडर- ⅓ छोटा चम्मच
पुदीने के पत्ते- 10-15
नींबू का रस- 1
पाव- 4
टमाटर के स्लाइस- 4-5
नमक स्वादानुसार
प्याज के छल्ले- 4-5
वेफर्स- 7 से 8 नमकीन

जानिए कैसे बनाएं

इसको बनाने के लिए एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर लें।
 
फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर हल्का सा भूनें।
 
अब मिक्सर ग्राइंडर में चीज क्यूब, काली मिर्च, एवोकाडो का गूदा, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और नमक डालकर पीसकर पेस्ट बना लें।
 
इसके बाद पैन में मक्खन को गर्म कर लें और पाव को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
 
अब पाव को बीच में से काट लें।
 
पाव के अंदर एवोकाडो ठेचा लगाकर चारों ओर फैलाएं।
 
फिर प्याज के छल्ले, टमाटर के स्लाइस और क्रश किए गए वेफर्स डालें।
 
अब ऊपर से थोड़ा चीज कद्दूकस करें और थोड़े मिक्स्ड हर्ब्स छिड़कें।
 
वहीं 2 पाव के लिए करीब 1 क्यूब की जरूरत है।
 
इसके बाद एवोकाडो ठेचा पाव गरमागरम सर्व करें।

इन बातों का रखें ध्यान

एवोकाडो ठेचा पाव बनाते समय पेस्ट को बीच-बीच में चलाते हुए पीसें।
पाव को सेंकने के दौरान गैस की फ्लेम को स्लो रखें।
ठेचा को पाव पर बराबर मात्रा में फैला लें।

Continue reading on the app

Raw Mango Recipe: खाने का जायका बढ़ा देगा यह चटपटा इंस्टेंट अचार, मिनटों में होगा तैयार

गर्मियों के मौसम में, आप अपनी रसोई से आमों को दूर नहीं रख सकते। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता, इसका लाजवाब स्वाद और बेहतरीन गुण इस चिलचिलाती गर्मी में भी आपके शरीर को तरोताजा रखते हैं। इसलिए, जैसे ही बाहर का पारा चढ़ने लगे, अपनी डाइट में आम को शामिल कर लीजिए ताकि आपका डाइजेशन एकदम परफेक्ट रहे। आइए, आज बनाते हैं कच्चे आम का एक ऐसा ही चटपटा और झटपट तैयार होने वाला अचार, जो आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाएगा ही, साथ ही आपके डाइजेशन सिस्टम को भी पूरी तरह दुरुस्त रखेगा।

1 कच्चा आम लें, उसे पतले-पतले लंबे टुकड़ों में काटें और एक कांच के बाउल में निकाल लें।

 

इसे भी पढ़ें: Heatwave Alert: गर्मी का तोड़ है ये देसी ड्रिंक, घर पर बनाएं ऐसे गुलाब शरबत और पाएं Instant Relief


अब इसमें 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 2 छोटे चम्मच मेथी मसाला, 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर और 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर डालें।

 

इसे भी पढ़ें: Leftover Rice को फेंकें नहीं, बनाएं Street Food जैसा क्रिस्पी मंचूरियन, ये रही Easy Recipe


एक छोटे तड़का पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच सौंफ और एक चुटकी हींग का छौंक लगाएं। इस गर्मागर्म तड़के को बाउल में डालें और सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

क्या डगआउट में वैभव सूर्यवंशी को डांट रहे थे रियान पराग? इंटरनेट पर आग की तरह फैला वीडियो

Riyan Parag-Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव ने सधी हुई 96 रनों की पारी खेली. आउट होने के बाद वैभव जब डगआउट में गए तो उनकी कप्तान रियान पराग के साथ तीखी बहस हुई. Sat, 30 May 2026 06:46:52 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: खौफ में बदमाश...एक्शन में CM शुभेंदु की पुलिस | Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T02:32:16+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Hormuz पर जंग! | US Attack Iran | Trump Vs Mojtaba | 30 May 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T02:30:45+00:00

News Ki Pathshala | Suvendu Adhikari: Bengal में TMC नेता पर जनता का गुस्सा! | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T02:33:53+00:00

Owaisi News | Telangana SIR 2026: 25 जून से तेलंगाना में SIR..टेंशन में भाईजान! | #ytshorts #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T02:42:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers