Responsive Scrollable Menu

MP News: CM मोहन यादव ने किया ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ का उद्घाटन, युवाओं से बोले- राजनीति में आएं, लोकतंत्र को बनाएं मजबूत

मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरूवार को ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवाओं से राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सीएम ने जहां युवाओं को पढ़ाई और करियर के साथ सार्वजनिक जीवन में आगे आने के लिए प्रेरित किया, वहीं महिला भागीदारी, समान नागरिक संहिता और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। युवा संसद में 12 राज्यों के 52 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं।

12 राज्यों के युवाओं से विधानसभा बनी ‘मिनी इंडिया’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है और भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं की मौजूदगी के कारण विधानसभा आज ‘मिनी इंडिया’ की तरह नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सदन जनकल्याण से जुड़ी नीतियां और कानून बनाने का स्थान है और युवाओं को इसकी कार्यप्रणाली को समझना चाहिए। यहां बेटियों की भागीदारी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़नी चाहिए। उन्होंने इसे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान से भी जोड़ा।

राजनीति में आगे आएं युवा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि उनका लक्ष्य केवल पढ़-लिखकर डॉक्टर या इंजीनियर बनना नहीं होना चाहिए। देश के युवाओं को राजनीति में भी आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का उदाहरण दिया। सीएम ने कहा कि नेताजी ने आईसीएस की परीक्षा पास करने के बावजूद नौकरी छोड़कर देश की आजादी के आंदोलन का रास्ता चुना। देश के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित किया है और नई पीढ़ी को भी राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

समान नागरिक संहिता पर भी बोले सीएम

इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों और अलग-अलग धर्मों के लोगों से सुझाव लिए हैं। सीएम के मुताबिक सर्वे में 76 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि कानून और अधिकार सभी नागरिकों के लिए समान होने चाहिए और किसी को भी उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों में अग्रणी है, जिसने UCC लागू करने के लिए विधेयक पारित किया है।

महिलाओं की भागीदारी और भारतीय संस्कृति का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और समाज महिलाओं के योगदान से आगे बढ़ता है। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश देती है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि देश अनेकता में एकता और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

युवाओं और निवेश पर भी हुई बात

कार्यक्रम में दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी ने मध्यप्रदेश में बढ़ते निवेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े उद्योगों के साथ छोटी औद्योगिक इकाइयों में भी निवेश आ रहा है। उन्होंने राजनीति और समाज सेवा को चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से समर्पण के साथ समाज के लिए काम करने की बात कही। युवा सांसद की भूमिका में आरब सिंह शर्मा ने कहा कि विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लिए शिक्षित और आत्मनिर्भर युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश में युवाओं, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया।

Continue reading on the app

Gold Silver Prices Drop: सोना-चांदी के दाम 3,000 रुपये तक गिरे! दिल्‍ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में क्‍या हैं भाव?

Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Continue reading on the app

  Sports

भारत कल से 600वां टेस्ट खेलेगा:जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती

भारत 15 अगस्त से अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। अगर इंडिया इस मुकाबले को जीत लेता है, तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगा। इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 48% मैच जीते क्या चैलेंज होंगे? किन प्लेयर्स पर नजरें गॉल 68% विकेट स्पिनर्स ने झटके गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच ट्रेडिशनली स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच मानी जाती है। इस मैदान पर 49 मैच खेले गए हैं। इनमें 68% विकेट स्पिनर्स के नाम रहे हैं। 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। मैच के पांचों दिन बारिश के आसार गॉल टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ सकता है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार इसके पांचों दिन बारिश के आसार हैं। मैच के पहले दिन 82% बारिश का पूर्वानुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सरांश जैन/मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। कहां देख सकते हैं? मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसे सोनी LIV पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, दैनिक भास्कर ऐप पर मैच का कवरेज होगा। इसे आप फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है, मोर्केल ने कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्कील्स अलग भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर Thu, 13 Aug 2026 23:20:00

  Videos
See all

Conditions on US aircraft carrier raise alarms after more than 250 days at sea | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:18:36+00:00

Air India Flight Turbulence : पायलट का DRUG TEST पॉजिटिव, AIR INDIA FLIGHT में नशे का खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers