Responsive Scrollable Menu

शादी के बाद बहू और उसके मायके वालों को भिखारी बोलना पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट पति सहित परिवार को भेजा जेल

सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते दहेज के मामलों और बहुओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर एक बेहद कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने साफ शब्दों में कहा है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद किसी भी पति या उसके परिवार के लोगों को यह हक बिल्कुल नहीं मिल जाता कि वे बहू या उसके माता पिता का अपमान करें.

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ का यह रुख उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो शादी को एक व्यापार समझते हैं और शादी के बाद लड़की के परिवार वालों पर पैसों के लिए दबाव बनाते हैं. इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी पति और उसके परिवार की सभी दलीलों को पूरी तरह खारिज कर दिया और उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से मना करते हुए सीधे जेल भेज दिया है.

Continue reading on the app

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कौन संभालेगा कमान, जानें इन 3 दावेदारों के नाम

Rishabh Pant : भारत के स्टार विकेटकपीर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंस्ट की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने खुद से कप्तानी से हटने का फैसला लिया है. उनका ये फैसला आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है. उनकी कप्तानी में LSG ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और प्वाइंट टेबल में 10वें यानी सबसे नीचले स्थान पर अपना सफर खत्म किया. अब उनके कप्तानी छोड़ने के बाद सवाल खड़ा होता है कि, इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजने में कौन टीम की कप्तानी करेगा. 

ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG का रहा खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 मुकाबले ऋषभ पंत की कप्तानी में खेले. इसमें से टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली, जबकि उसे 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर अपना अभियान खत्म किया. 

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी

ये संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक भारी नुकसान था. अब इसकी भरपाई करने के लिए ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी है. LSG ने एक पोस्ट कर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की जानराकी दी है. इस में टीम के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी का हवाला देते हुए के बयान जारी किया गया है. 

इस बयान में कहा गया है कि, 'ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं. अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है'.

अब कौन से 3 खिलाड़ी बन सकते है LSG का कप्तान

पंत के संन्यास लेने के बाद ऐसे तीन खिलाड़ियों के नाम सामने आते हैं, जो अब ऋषभ पंत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल सकते हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श, वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन और साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम हैं. ये तीनों ही खिलाड़ी लखनऊ की कप्तानी के दावेदार हैं.

ये भी पढ़ें : 'उनके हाथ से खून बहने लगा...' विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच का बयान, बताया उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार

Continue reading on the app

  Sports

झुका चेहरा, भीगी पलकें... फाइनल का सपना टूटता देख रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, रोके नहीं रुके आंसू

vaibhav sooryavanshi emotional video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान पर ही रो पड़े. इस मुकाबले में उन्होंने 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन फिर भी वह राजस्थान रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके और उनकी टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई. इस हार के साथ ही वैभव के आईपीएल 2026 में अद्भुत सफर का भी अंत हो गया. इस सीजन में उन्होंने 237 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए. Sat, 30 May 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

राज्यपाल पद खत्म करने की मांग पर बोले आदित्य ठाकरे #adityathackeray #ubt #shivsena #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:36:08+00:00

Neet News Ki Pathshala:NEET-CBSE पर Central Government ने उठाए कड़क कदम, क्या होंगे सफल?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:34:14+00:00

IMD Weather Update Today : 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट,85 की रफ्तार से हवा !Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:30:09+00:00

Giribala Singh Arrested : आज खुलेगा ट्विशा की मौत का राज? | Top News | Twisha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers