2 जून को होने वाला Redmi के सुपरफास्ट फोन से जुड़ा बड़ा खुलासा, मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 7560mAh बैटरी; मिड रेंज में कीमत
Redmi Turbo 5S जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 2 जून को फोन की कुछ खास डिटेल सामने आने वाली हैं। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ टीजर्स भी शेयर किए हैं, जिनमें Speed और Performance पर खास जोर दिया गया है।
यौन उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया Dhurandhar का प्रोडक्शन डिजाइनर, फिल्म क्रेडिट से हटा सैनी एस जोहरे का नाम
Dhurandhar Production Designer Saini Johre: निर्देशक आदित्य धर की चर्चित फिल्म 'धुरंधर' एक बार फिर विवादों में घिर गई है. हालांकि इस बार चर्चा फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट या रिलीज को लेकर नहीं, बल्कि इसके प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे (Saini Johre) पर लगे गंभीर आरोपों की वजह से हो रही है. एक महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़, मारपीट और उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, B62 Studios की POSH कमेटी ने अपनी लंबी जांच के बाद सैनी एस जोहरे को दोषी पाया है.
अक्टूबर 2025 में दर्ज हुई थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने अक्टूबर 2025 में B62 Studios में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई थी. ये कंपनी आदित्य धर और लोकेश धर से जुड़ी बताई जाती है. शिकायत मिलने के बाद कंपनी की POSH (Prevention of Sexual Harassment) कमेटी ने मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया लगभग छह महीने तक चली. इस दौरान कमेटी ने पीड़िता, आरोपी और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज किए. साथ ही डिजिटल सबूतों की भी जांच की गई.
POSH कमेटी ने दो मामलों में माना दोषी
सूत्रों के मुताबिक, मार्च 2026 के अंत तक जांच पूरी हुई और कमेटी ने सैनी एस जोहरे को दो गंभीर मामलों में दोषी माना. पहला आरोप यौन उत्पीड़न से जुड़ा था, जबकि दूसरा आरोप सबूतों के साथ कथित छेड़छाड़ करने का था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जांच से जुड़े निष्कर्ष और कमेटी की टिप्पणियां शिकायतकर्ता युवती के साथ साझा की गई हैं. इस फैसले के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल तेज हो गई है.
फिल्म के क्रेडिट्स से हटाया गया नाम
विवाद बढ़ने के बाद धुरंधर के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म के क्रेडिट्स से सैनी एस जोहरे का नाम हटा दिया. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के शुरुआती ओटीटी वर्जन में उनका नाम दिखाई दे रहा था. बाद में 22 मई को रिलीज हुए फिल्म के रॉ और अनकट वर्जन से उनका नाम हटा दिया गया. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इसे फिल्म मेकर्स द्वारा डैमेज कंट्रोल के तौर पर देख रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना उस समय की है जब धुरंधर की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी. आरोप है कि सैनी एस जोहरे ने पीड़िता को होटल के कमरे में बुलाया, जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया और उसे कुछ समय तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. इन आरोपों के सामने आने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया और फिल्म इंडस्ट्री में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई.
पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत
POSH कमेटी में शिकायत दर्ज कराने के अलावा पीड़िता ने 20 अप्रैल को पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने सैनी एस जोहरे को गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में जिला अदालत से उन्हें जमानत मिल गई. फिलहाल मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: कीर्ति कुल्हारी ने मेड की सैलरी पर दिया बड़ा बयान, तो लोगों ने लगा दी क्लास, ये एक्ट्रेस भी हुई खफा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation