Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 11 Series: भारत में 3 नए फोन लॉन्च, 16GB RAM और Tensor G6 से है लैस; ₹1.49 लाख तक है कीमत

Google ने बुधवार को अपनी नई Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को पेश किया है। नए Pixel स्मार्टफोन्स में कंपनी का लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में नया HiLight फीचर भी मिलता है, जो रियर पैनल पर खास तरह के लाइट पैटर्न के जरिए अलग-अलग अलर्ट दिखाता है। जानिए इनकी कीमत-फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।

Google Pixel 11 की भारत में कीमत
भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹89,999 है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,04,999 में आता है। Pixel 11 को Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Google Pixel 11 Pro की कीमत
Pixel 11 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹1,19,999 है। वहीं, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹1,34,999 रखी गई है।

Google Pixel 11 Pro XL की कीमत
Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत ₹1,34,999 है। यह कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹1,49,999 में आता है। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को Canyon, Fog, Olive और Matte Obsidian कलर में खरीदा जा सकेगा।

कब से खरीद पाएंगे Pixel 11 सीरीज?
Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। इन्हें Google Store, Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Google ने नए Pixelsnap एक्सेसरीज भी पेश किए हैं। Pixelsnap Case की कीमत ₹4,900, Pixelsnap Charger की कीमत ₹4,500 और Pixelsnap Ring Stand की कीमत ₹2,979 है।

खरीदारों को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹9,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा फोन के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Google Pixel 11 के फीचर्स
Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार दिया गया है। Google के मुताबिक, पिछली पीढ़ी की तुलना में कैमरा बार की मोटाई को 40% तक कम किया गया है। फोन में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए Pixel 11 में Google Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है।

कैमरा सेटअप
Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, f/1.7 अपर्चर, OIS और LDAF सपोर्ट
13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10.5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन Android 17 पर चलता है और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है। Pixel 11 में 4,985mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के फीचर्स
Pixel 11 Pro सीरीज की सबसे खास खूबियों में से एक HiLight फीचर है। यह एक तरह का कॉन्टेक्स्टुअल अलर्ट सिस्टम है। रियर कैमरा फ्लैश के आसपास मौजूद LED लाइट्स फोन को नीचे रखने पर अलग-अलग कस्टम पैटर्न दिखा सकती हैं।HiLight का इस्तेमाल Gemini के सुनने, प्रोसेस करने और जवाब देने के दौरान स्टेटस दिखाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर इनकमिंग कॉल के लिए खास कॉन्टैक्ट्स के मुताबिक अलग-अलग कलर कोड भी सेट कर सकता है।

Pixel 11 Pro का डिस्प्ले
Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2856 x 1280 पिक्सल है।वहीं, Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल है।

दोनों फोन में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में Tensor G6 प्रोसेसर, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। दोनों फोन Android 17 पर चलते हैं।

Pixel 11 Pro और Pro XL का कैमरा
दोनों Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, f/1.68 अपर्चर, OIS और LDAF
48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 48MP टेलीफोटो कैमरा, 5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 42MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Pixel 11 Pro में 4,840mAh बैटरी, जबकि Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।दोनों मॉडल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

Recipe: झारखंड का सफेद सोना, सिर्फ बरसात में जंगलों में उगती है ये सब्जी, जरूर ट्राई करें रुगड़ा मशरूम की रेसिपी

Rugda Mushroom Recipe: झारखंड में इन दिनों छात्र आंदोलन चल रहा है, स्टूडेंट्स शिक्षा प्रणाली में सुधार और हाल हे JSSC CGL एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक बात और वहां के लोग कह रहे हैं वो है कि इस राज्य को लोग नहीं जानते. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसे पारंपरिक सब्जी की रेसिपी आपके लिए लेकर आ रहे हैं जिसे झारखंड का सफेद सोना भी कहा जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

'चीटर' स्टीव स्मिथ...बांग्लादेश के साथ खुलेआम बेईमानी, स्निको की गलती का बेशर्मी से उठाया फायदा

Steve Smith Admits edged of the ball Connect: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, दिन की सबसे बड़ी चर्चा स्टीव स्मिथ के 'नॉट आउट' विवाद को लेकर रही. 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होने के बावजूद स्निको की चूक से बचे स्मिथ ने खुद माना कि गेंद बल्ले से लगी थी. खुद को आउट जानने के बाद भी मैदान पर डटे रहने की उनकी इस ढिठाई और बेईमानी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 19:45:02 +0530

  Videos
See all

Sayoni Ghosh: ‘गृह मंत्री जवाब देने को तैयार, विपक्ष क्यों भागा?’ | #amitshah #bjp #parliament #yt #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:15:36+00:00

Parliament Monsoon Session: "Rahul Gandhi के दिमाग में जिन्नाह की आत्मा" Nishikant Dubey का तीखा वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers