उज्जैन में खाद्य विभाग का एक्शन, एनालॉग उत्पाद की आशंका में 5 लाख से ज्यादा का घी, पनीर और मावा जब्त
उज्जैन में मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पनीर, मावा और घी जब्त किया गया है। बता दें कि एनालॉग पनीर पर लगाई गई रोक के बाद यहां पर एनालॉग उत्पाद होने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई।
खाद्य विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लगभग 33 किलो पनीर, 80 किलो मावा और 876 किलो घी बरामद किया है। जब्त की गई सामग्री की कीमत 5 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
उज्जैन में खाद्य विभाग की कार्रवाई
खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को इंदौर रोड स्थित सांवरिया परिसर की पालीवाल डेयरी पर जांच की। यहां से कोल्ड रूम में 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा मिला है। खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा के मुताबिक सभी डेयरी की विभाग द्वारा जांच की जा रही है। एक दिन पहले ही 71 किलो मावा जब्त किया गया था और जब सप्लाई चेन की जांच की गई तो पालीवाल डेयरी की जानकारी सामने आई थी। इसी के चलते यहां पर कार्रवाई की गई है। जांच के लिए पनीर और मावे के नमूने भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो प्रतिष्ठानों पर हुई थी कार्रवाई
बुधवार के दिन खाद्य विभाग की टीम ने आनंद नगर स्थित कृष्णा डेयरी और फव्वारा चौक पर श्री राजेंद्र ट्रेडर्स का भी औचक निरीक्षण किया था। यहां से 876 किलो देसी घी मिला था जो प्योर श्योर ब्रांड का था। इसकी कीमत 5 लाख 8 हजार रुपए बताई गई थी। यहां से पूरा स्टॉक जब्त किया गया था।
इसके पहले दौलतगंज और इंदौर गेट की दुकानों पर भी कार्रवाई की गई थी। यहां सेवक राम घनश्याम दास से 6 लाख 90 हजार रूपए का 1116 लीटर घी और इंदौर गेट स्थित शिवम इंटरप्राइजेस से 1 लाख 20 हजार रुपए का घी जब्त किया गया था।
मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!खाद्य सुरक्षा विभाग ने उज्जैन में 8 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 1,272 लीटर संदिग्ध घी जप्त किया।
दौलतगंज स्थित सेवकराम घनश्यामदास से 1,116 लीटर (कीमत ₹6.90 लाख) घी जप्त।
इंदौर गेट स्थित श्री शिवम इंटरप्राइजेस से 156 लीटर (कीमत ₹1.20 लाख) घी जप्त। pic.twitter.com/gAqJTEOHsu— PRO JS Ujjain (@PROJS_Ujjain) August 7, 2026
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग द्वारा पनीर, मावा और घी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट में अगर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या मिलावट पाई जाती है, तो सप्लायर और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
BBC News









