कानपुर के नाना राव पार्क में 1857 की क्रांति का गवाह बूढ़ा बरगद, 133 क्रांतिकारियों की फांसी और अंग्रेजों की क्रूरता की है कहानी
1857 की क्रांति ने जब पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में लिया, तो कानपुर भी अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ उठ खड़ा हुआ. नाना साहब के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को चुनौती दी. तात्या टोपे और अजीमुल्ला खान जैसे नाम भी इस संघर्ष से जुड़े रहे. कानपुर में विद्रोह बढ़ने के साथ अंग्रेजी सेना ने भी दमन तेज कर दिया. कानपुर की लड़ाई में अंग्रेजों को जब दोबारा नियंत्रण मिला तो बदले की कार्रवाई शुरू हुई. बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा गया.
संसद में 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ सपा की दानपेटी में जमा हुए लाखों रुपए, जानिए अब इस रकम का क्या होगा
Ram Mandir Donation Controversy: संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया. संसद परिसर के मकर द्वार के पास करीब दो हफ्ते तक दानपेटी रखी गई. इसमें सांसदों और अन्य लोगों ने पैसे जमा किए. सपा सांसदों के मुताबिक दानपेटी में कुल 1 लाख 57 हजार रुपए जमा हुए हैं. अब इस रकम को अयोध्या राम मंदिर भेजने के बजाय दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान किया जाएगा. सांसदों का कहना है कि रकम रामभक्तों की आस्था से जुड़ी है और इसे सही जगह पहुंचाना जरूरी है. मंदिर में दान के बाद रसीद भी ली जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









