Responsive Scrollable Menu

धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया:महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत को पद्मश्री; मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था। साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं। पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को भारत में पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने जाने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया। धर्मेंद्र और पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार के. पजनीवेल ने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया पद्म पुरस्कार सेरेमनी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने बैन किया:इनकी परमिशन के बिना शूटिंग संभव नहीं, डॉन-3 विवाद पर फरहान अख्तर की शिकायत पर फैसला

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगा दिया है। यह फैसला सोमवार शाम को एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर की शिकायत पर लिया गया। दरअसल, रणवीर सिंह ने धुरंधर की सक्सेस के बाद अचानक उनकी फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने का फैसला लिया था। फरहान ने FWICE से इसकी शिकायत की थी। फरहान का कहना है कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि रणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है। रणवीर को भेजे गए थे तीन रिमाइंडर FWICE अध्यक्ष ने बताया- फेडरेशन ने रणवीर को 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई 2026 को रिमाइंडर भेजे। रणवीर सिंह का जवाब आया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए FWICE सही मंच नहीं है। एक्टर के मुताबिक, यह पूरा मामला कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से जुड़ा है और इसके लिए उचित कानूनी मंच या कोर्ट का रुख करना होगा। फरहान ने 2023 में डॉन-3 का ऐलान किया था फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म होने वाली थी। अनाउंसमेंट के समय कियारा आडवाणी को फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के चलते कियारा ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद कृति सेनन को कास्ट करने की खबरें रहीं। ये फिल्म फरहान अख्तर, होम प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे थे। डॉन-3 को जारी रखने लिए फरहान ने अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पोस्टपोन कर दी। फिल्म डिले होने पर रणवीर सिंह धुरंधर में व्यस्त हो गए। रिपोर्ट्स थीं कि 2025 में डॉन 3 की शूटिंग शुरू होगी, लेकिन फिर अचानक रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। मेकर्स का आरोप है कि रणवीर स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे। वो गाली-गलौज और हिंसक सीन की मांग कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए। मिडडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है और वो जल्द ही फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा देंगे, जबकि मेकर्स पहले ही प्री-प्रोडक्शन, डिले और री-वर्क के चलते फिल्म पर खर्च कर चुके थे। इस पर फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत कर 45 करोड़ हर्जाने की मांग की। उनका कहना था कि प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के चलते उनका भारी नुकसान हुआ है। तब आमिर खान ने भी बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रोड्यूसर गिल्ड ने दोनों पक्षों को सुलह का समय भी दिया, लेकिन हल तब भी नहीं निकला। रणवीर सिंह की टीम बोली- वे सोच-समझकर चुप रणवीर सिंह के स्पोक पर्सन ने कहा- रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रैंचाइजी से जुड़े हर इंसान का दिल से सम्मान करते हैं। 'डॉन 3' को लेकर हाल ही में जो कुछ भी हुआ है, उस पर उन्होंने सोच-समझकर चुप रहना ही सही समझा। उनका मानना है कि काम से जुड़ी बातें और आपसी रिश्ते हमेशा गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभाले जाने चाहिए। इस बीच कई तरह की बातें और अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी सरेआम इस पर कोई सफाई देना या इन अटकलों को बढ़ावा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान पूरी तरह से उनके काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है। वे इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए अपने दिल में सम्मान रखते हैं और चाहते हैं कि यह फ्रैंचाइजी आगे भी खूब कामयाब हो। ऐसे मुश्किल मौकों पर संयम और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका अपना फैसला रहा है, और वे आगे भी इसी रुख पर कायम रहेंगे।" अब समझिए FWICE क्या है? रणवीर पर बैन का क्या असर होगा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और कलाकारों के हितों की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसकी शुरुआत साल 1956 में हुई थी और 1958 में इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। फेडरेशन काम बंद कर दे तो शूटिंग कैंसिल FWICE के पास फिल्म इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को नियंत्रित करने की बड़ी ताकत है। रणवीर की आने वाली फिल्मों पर क्या असर होगा? इस निर्देश के कारण रणवीर सिंह के नए प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के निर्माण में दिक्कतें आ सकती हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में 'किंग' (स्पेशल कैमियो), निर्देशक आदित्य धर के साथ अगला बड़ा प्रोजेक्ट, कियारा आडवाणी के साथ एक फिल्म और संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' शामिल हैं। शूटिंग में रुकावट: रणवीर की जिन फिल्मों की शूटिंग अभी होनी है, वहां काम करने वाले 90 प्रतिशत टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स इसी फेडरेशन से जुड़े हैं। असहयोग निर्देश के कारण ये वर्कर्स रणवीर के सेट पर काम करने से मना कर सकते हैं, जिससे शूटिंग रुक सकती है। मेकर्स की परेशानी: रणवीर के साथ नई फिल्म प्लान कर रहे दूसरे प्रोड्यूसर्स के लिए काम आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। उन्हें फिल्म शुरू करने से पहले फेडरेशन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने की जरूरत पड़ सकती है। जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, तब तक रणवीर के नए प्रोजेक्ट्स लटक सकते हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें रणवीर सिंह ने कास्टिंग काउच का सामना किया:थिएटर में झाड़ू-पोंछा लगाया, उनकी दोनों धुरंधर की कुल कमाई लगभग 3 हजार करोड़ रुपए बचपन से अमिताभ बच्चन जैसा बनने का सपना देखने वाले रणवीर सिंह का सफर संघर्ष, जुनून और आत्मविश्वास की मिसाल है। फिल्मों में जगह बनाने के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें एशिया की सबसे बड़ी फिल्म फेडरेशन, इसमें 34 एसोसिएशन:ये चाहे तो इंडस्ट्री ठप कर दे; इसके कहने पर सलमान-अमिताभ ने दिए करोड़ों रुपए एक छोटी सी फिल्म या शो बनाने में कई लोगों की मेहनत लगती है। इसमें प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, आर्टिस्ट के अलावा कैमरामैन, टेक्नीशियंस, स्पॉटबॉय और क्रू मेंबर्स का भी बड़ा रोल होता है। ये सारे लोग किसी न किसी एसोसिएशन से जुड़े होते हैं। ये एसोसिएशंस इन सारे लोगों के हितों का ध्यान रखती हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

ऐसी बल्लेबाजी कि विराट कोहली का रिकॉर्ड भी नहीं छोड़ा, साई सुदर्शन ने कर ली बराबरी, आईपीएल में रचा इतिहास

गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार फिफ्टी ठोकी. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली के किए गए कारनामें की उन्होंने बराबरी कर ली. टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के भारतीय रिकॉर्ड की साई ने बराबरी कर ली. Sat, 30 May 2026 05:47:48 +0530

  Videos
See all

Peddi में Ram Charan- Janhvi Kapoor ने किया साथ काम #shorts #viral #entertainment #tollywood #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:07:03+00:00

Bangladeshi infiltrators | Aadhar Card: घुसपैठियों के लिए खुला था पहचान का रास्ता| #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:01:11+00:00

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान #shivrajsinghchouhan #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:05:37+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: शुभेंदु सरकार के एक्शन से TMC में हड़कंप! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:08:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers