Responsive Scrollable Menu

फाइन शिट ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा बोले- 2026 मेरा है:हेटर्स से कहा- मेरे खिलाफ नई स्ट्रैटेजी बनाओ, यह वाली काम नहीं आई

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने फाइन शिट (Fine Shyt) को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। गाने में कॉर्पोरेट ऑफिस के अंदर महिलाओं के चित्रण और लिरिक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, गुरु रंधावा ने आलोचना के बाद पीछे हटने के बजाय हेटर्स को जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर शेयर करते हुए तीखा नोट लिखा, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया है। गुरु रंधावा ने ट्रोलिंग और विवाद के बीच आलोचकों को सख्त अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “SISU माइंडसेट और मूव्स... और उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाएं, यह वाली काम नहीं आई। अपने रास्ते पर अकेला बनाम सब। PAGANI जैसा रेयर। 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और बाकी के साल भी मेरे ही होंगे।” उनकी इस पोस्ट से साफ है कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का उन पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गुरु रंधावा अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर पर गाना 6 अगस्त 2026 को गुरु रंधावा का नया गाना फाइन शिट रिलीज हुआ। 2 मिनट 21 सेकंड का यह गाना YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर तक पहुंचा, लेकिन अपनी धुन से ज्यादा कंटेंट को लेकर चर्चा में आ गया। फाइन शिट इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाला Gen Z स्लैंग है, जिसका इस्तेमाल किसी बेहद खूबसूरत या आकर्षक व्यक्ति के लिए किया जाता है। वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया गाने के वीडियो में गुरु रंधावा के साथ यशवी देसाई और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी नजर आ रही हैं। वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया है, जहां रंधावा एक सीनियर कर्मचारी की भूमिका में हैं। उनके आसपास युवा महिला सहकर्मी डांस करती दिखाई देती हैं। बचाव में दिया गया था मजेदार डिस्क्लेमर विवाद से बचने के लिए वीडियो की शुरुआत में डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वीडियो में नजर आने वाले कलाकार, जिसमें गुरु रंधावा भी शामिल हैं 18 साल से अधिक उम्र के हैं। वीडियो को पूरी तरह काल्पनिक और व्यंग्यात्मक बताया गया है। दर्शकों से इसे अपने असली ‘9 to 5’ ऑफिस में आजमाने से बचने की चेतावनी दी गई है। मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि ऐसा करने पर HR कार्रवाई कर सकता है। अंत में लिखा है, “No corporate policies were harmed” यानी किसी कॉरपोरेट नियम को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। हालांकि, यह डिस्क्लेमर भी सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी कम नहीं कर सका। विवादों से पुराना नाता, Azul पर भी मचा था बवाल यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा का कोई गाना विवादों में आया हो। अगस्त 2025 में उनके गाने Azul के म्यूजिक वीडियो पर भी सवाल उठे थे। वीडियो में गुरु रंधावा को फोटोग्राफी टीचर और एक एक्ट्रेस को स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा के रूप में दिखाया गया था। दर्शकों ने टीचर-स्टूडेंट के बीच फिल्माए गए कुछ दृश्यों को अनुचित बताया था। विवाद बढ़ने पर गुरु रंधावा पर पेडोफिलिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। उस समय विवाद बढ़ने के बाद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स सीमित कर दिए थे और लोगों से सकारात्मक रहने की अपील की थी। अब Fine Shyt को लेकर जारी विवाद के बीच उनके ‘SISU माइंडसेट’ वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और आलोचकों की आगे क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह देखने वाली बात होगी।

Continue reading on the app

'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत':बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में बताया कि सुशांत की मौत के बाद उन्होंने अपने भाई की उपस्थिति, उनकी सांस और खुशबू को महसूस किया था। यूट्यूब चैनल ‘सुपरटॉक्स बाय द मूविंगशिप’ के साथ बातचीत में श्वेता ने कहा कि सुशांत के जाने के बाद उन्होंने उन्हें ड्रीम स्टेट और मेडिटेशन में महसूस किया है। उनके मुताबिक, पटना में जब सुशांत की अस्थियां विसर्जन के लिए रखी गई थीं, तब जिस कमरे में वह लेटी थीं, वहां उन्हें भाई के आने का अनुभव हुआ। श्वेता ने बताया, ‘उस दिन वह रात में मेरे से बात करने के लिए आया। उसने जूट का कुछ पहना हुआ था। कुर्ता टाइप की ड्रेस में आकर मुझे गले लगा लिया, मेरे से घंटों बात की। मेरे उससे बहुत सारे सवाल थे- भाई, ऐसा क्यों, बहुत कुछ पूछा। उसने मुझे सब कुछ समझा दिया और मुझे वो अंदर से वो जो खुलना होता है, नॉट्स, ग्रंथि, वो सब खुले और अंत में मुझे उसने गले लगाया, किस किया, तो उसकी जो स्मेल थी, उसकी जो सांस थी, सब कुछ मैंने फील किया।’ श्वेता ने बताया कि सुशांत की मौत की खबर मिलने के समय वह कैलिफोर्निया में थीं। उन्होंने कहा कि खबर सुनते ही उनका शरीर सुन्न हो गया था और बाद में वह जोर-जोर से रोने लगी थीं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण वह भारत नहीं आ सकीं और भाई को आखिरी गुडबाय भी नहीं कह पाईं। धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म ने सुशांत के करियर में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, श्वेता ने पॉडकास्ट में कहा कि सुशांत की मौत के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि कंगना रनोट और कुछ अन्य सेलेब्स ने परिवार से संपर्क किया था। सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई FIR के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच CBI को सौंप दी गई थी। CBI ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। …………. सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... 'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख! इस वजह से बदलाव करना चाहता है अफगान बोर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो नई दिल्ली में खेली जाएगी. ये सीरीज भारत में ही होगी लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. Thu, 13 Aug 2026 15:30:39 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: मासूमों की हत्या, बलोच लेंगे बदला? | Pakistan | Balochistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:13:04+00:00

Chhattisgarh के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers