IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना हो सकता है मुश्किल, आंकड़े देख समझ जाएंगे आप
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का विजेता कौन होगा, इसका पता सिर्फ 2 दिन में चल जाएगा. टूर्नामेंट में अब सिर्फ 2 मुकाबले बच गए हैं. 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम 31 मई को आईपीएल 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स से भिड़ेगी. खिताब जीतने के दावेदार राजस्थान रॉयल्स भी मानी जा रही है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह आसान नहीं होने वाला है. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार एलिमिनेटर मैच खेलने वाली टीम चैंपियन बनने में कामयाब हो सकी हैं.
18 साल से राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ही शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीता था. तब से इस फ्रेंचाइजी को अपने दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग और बॉलिंग जितनी खतरनाक लग रही है उससे देखकर ऐसा लगा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स का 18 साल के ट्रॉफी का इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन इसके लिए टीम को कमाल करना होगा.
IPL इतिहास में सिर्फ एक बार एलिमिनेटर जीतने वाली टीम ने जीता है ट्रॉफी
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में एक बार एलिमिनेटर मैच खेलने वाली टीम ने खिताब को अपने नाम किया है. वो टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेला था. एलिमिनेटर जीतकर हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की की थी. इसके बाद गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में पहुंची थी. फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 8 रन से हराकर खिताब जीता था. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बनी थी.
राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 में होगा गुजरात टाइटंस से सामना
अब राजस्थान रॉयल्स को इस इतिहास को दोहराना है तो उन्हें करिश्मा करना होगा, क्योंकि क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम दमदार वापसी करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्वालीफायर-1 में फ्लॉप रहे थे. ऐसे में वो इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगी, जहां उन्हें RCB से बदला लेने का मौका मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में क्या है राउंड ऑफ 32? जिसके आने से दोगुना हो जाएगा टूर्नामेंट का रोमांच
दिल्ली-NCR वालों को मिली राहत, अचानक मौसम ने मारी पलटी; कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश; ऑफिस से लौटने वालों को जाम से परेशानी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज की शाम बड़ी राहत और थोड़ी सी आफत, दोनों एक साथ लेकर आई। पिछले कई दिनों से जारी भीषण और झुलसाने वाली गर्मी के बीच अचानक मौसम ने यू-टर्न ले लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat






















