Responsive Scrollable Menu

सम्राट चौधरी ने बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर मल्टीमीडिया, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, डायनेमिक लाइटिंग शो का उद्घाटन किया

यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत ‘असिस्टेंस टू सेंट्रल एजेंसिज़ फॉर टूरिज़्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ योजना के अंतर्गत विकसित की गई है तथा इसका क्रियान्वयन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत मिनी रत्न सीपीएसई बेसिल द्वारा किया गया है।

बेसिल की यह परियोजना आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुति का समन्वय करते हुए रामरेखा घाट की समृद्ध विरासत एवं आध्यात्मिक महत्व को प्रदर्शित करती है, साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और पर्यटकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाने का कार्य करती है। यह परियोजना बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने तथा नवाचारपूर्ण एवं विश्वस्तरीय अवसंरचना के माध्यम से पर्यटन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

परियोजना के बारे में बोलते हुए, बेसिल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर डी.के. मुरली (सेवानिवृत्त) ने कहा, “यह परियोजना नवीन एवं तकनीक-आधारित समाधानों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति बेसिल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रामरेखा घाट पर यह पहल पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बिहार की कालजयी विरासत को आधुनिक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस अवसर पर बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन / डेयरी विकास विभाग के माननीय मंत्री नंद किशोर राम, बिहार के माननीय पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बक्सर विधायक आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी साहिला (आईएएस) तथा बेसिल के उप-महाप्रबंधक बिपिन बी. पांडेय उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Delhi Rain Alert: IMD के मौसम अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट एक्टिव कर दिया गया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय मूल के खिलाड़ी की भालू के हमले में मौत, भालू भी मारा गया

कनाडा के नॉर्थ सास्काटचेवान में भालू के हमले में एक युवा भारतीय मूल के खिलाड़ी की मौत हो गई. ये घटना 8 मई की है जब वो नॉर्डबाय झील के पास यूरेनियम एक्सप्लोरेशन साइट पर काम कर रहे थे. Thu, 28 May 2026 18:38:45 +0530

  Videos
See all

Karnataka Political Crisis: Congress के ऑफर को सिद्धारमैया ने ठुकराया?BJP का खेल शुरू! DK Shivakumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:42:13+00:00

Karnataka News: सिद्धारमैया का इस्तीफा.. राहुल का NEXT स्टेप क्या ? #siddaramaiah #dkshivakumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:34:00+00:00

Gorakhpur में भीषण गर्मी से वाटर लेवल हुआ कम, Cruise Ship को चलाने में हो रही दिक्कत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:32:44+00:00

FTD Brothers cross finish line to end 33-day marathon challenge. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers