Responsive Scrollable Menu

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम और तनाव के बीच अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं। कई लोग कम नींद को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव, मोटापा और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी और पूरी नींद स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है। इसलिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना उतना ही जरूरी है, जितना सही खानपान और व्यायाम। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, लगातार कम नींद लेना कम तन मन दोनों की सेहत पर बुरा असर डालता है।

सवाल है कि पर्याप्त नींद क्यों जरूरी है? तो हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं, नींद सिर्फ आराम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवन का आधार है। अच्छी नींद से शरीर की कोशिकाएं रिपेयर होती हैं, इम्युनिटी मजबूत होती है, दिमाग तरोताजा रहता है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

नींद की कमी सेहत पर सीधा असर डालती है। सबसे पहले तो दिनभर थकान और सुस्ती बनी रहती है। इससे काम करने की क्षमता घटती है और तनाव बढ़ता है। लंबे समय तक कम नींद लेने से वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ सकता है क्योंकि इससे भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं।

एनएचएम के अनुसार, कम नींद हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है और दिल की धड़कन प्रभावित होती है। डायबिटीज का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। कम नींद से त्वचा पर भी असर पड़ता है, चेहरे पर झुर्रियां, कालापन और सुस्ती नजर आने लगती है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, चिंता और याददाश्त कमजोर होना जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

अच्छी नींद के लिए रोजाना तय समय पर सोएं और उठें, रात को स्क्रीन (मोबाइल, टीवी) से दूर रहें। हल्का व्यायाम करें, लेकिन सोने से ठीक पहले नहीं, रात का भोजन हल्का रखें, शांत और अंधेरे वाले कमरे में सोएं। अगर आपको लगातार नींद न आने या थकान महसूस हो रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

OnePlus Nord 6 फिर हुआ महंगा: अब देने होंगे ₹6,000 ज्यादा, जानिए नई कीमत

OnePlus Nord 6 Price Hike: OnePlus ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। यह इस स्मार्टफोन के लिए एक हफ्ते के भीतर दूसरी कीमत बढ़ोतरी है, जिसके बाद यह फोन अब अपने शुरुआती सेगमेंट से और दूर चला गया है। नई कीमतों के बाद यूजर्स को इस फोन के लिए करीब ₹6,000 तक ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।

OnePlus Nord 6 की नई कीमत
कंपनी द्वारा दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अब भारत में इसकी अपडेटेड कीमतें इस प्रकार हैं:

  1. 8GB + 256GB वेरिएंट: ₹42,999
  2. 12GB + 256GB वेरिएंट: ₹47,999

इससे पहले लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹38,999 थी, जो अब लगातार बढ़ोतरी के बाद काफी ऊपर पहुंच चुकी है।

कितनी हुई कुल बढ़ोतरी?
OnePlus Nord 6 की कीमत में कुल मिलाकर लगभग ₹6,000 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

  • शुरुआती कीमत: ₹38,999
  • मौजूदा कीमत: ₹42,999

इस तरह फोन अब अपने लॉन्च प्राइस से काफी महंगा हो गया है, जिससे इसका वैल्यू फॉर मनी सेगमेंट प्रभावित हुआ है।

कीमत क्यों बढ़ रही है?
OnePlus ने अभी तक इस ताजा प्राइस हाइक की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि, टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत इसका प्रमुख कारण हो सकती है। पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं, जिसका असर मिड-रेंज और प्रीमियम दोनों सेगमेंट में देखा जा रहा है।

य़े भी पढ़े-ः Jio OTT Pass Launch: ₹200 में मिलेगा YouTube प्रीमियम, 15 OTT ऐप्स का एक्सेस और 30GB डेटा

OnePlus Nord 6 के फीचर्स
OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।

फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें LPDDR5X RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Wi-Fi 7 जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

क्या अभी भी खरीदना सही रहेगा?
कीमत बढ़ने के बावजूद OnePlus Nord 6 अभी भी उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो गेमिंग, हाई परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं।

हालांकि, अब ₹45,000–₹48,000 के प्राइस रेंज में यह फोन कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के करीब पहुंच गया है, जहां कैमरा और अन्य फीचर्स के और मजबूत विकल्प भी मौजूद हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Singapore Open Super 750 Badminton: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में... एचएस प्रणय की चुनौती खत्म

Singapore Open Super 750 Badminton: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन अपने अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जबकि अनुभवी शटलर एचएस प्रणय हारकर बाहर हो गए हैं. Thu, 28 May 2026 19:01:26 +0530

  Videos
See all

DK Shivakumar Next CM | क्या अब अकेली पड़ गई हैं ममता बनर्जी.? सुखेंदु शेखर की दीदी को नसीहत #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:11:57+00:00

Anand Mohan New Party: नई पार्टी के सवाल पर आनंद मोहन ने शायरी से दिया जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:11:21+00:00

Jackie Shroff Funny Video: The Great Grand Superhero' प्रीमियर में बच्चों संग मस्ती करते दिखे Jackie #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:15:24+00:00

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें! | Dehradun News | BJP | CM Dhami | Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers