Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में भितरवार गढ़ी रियासत के वंशज ने खुदकुशी की:लाइसेंसी राइफल से सीने में मारी गोली; परिजन से कहा था- जीना नहीं चाहता

भितरवार गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमत सिंह राजावत (68) ने ग्वालियर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने एकता कॉलोनी में गुरुवार तड़के अपनी लाइसेंसी 315 बोर की राइफल से सीने में गोली मार ली। हनुमत सिंह करीब 20 साल से इसी कॉलोनी में रह रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, हनुमत सिंह लंबे समय से बीमार थे। पिछले करीब दो महीने से बिस्तर पर ही थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। पिछले दो-तीन दिन से कह रहे थे कि अब वे जीना नहीं चाहते। वारदात के वक्त हनुमत सिंह की पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब 3:30 बजे फायरिंग की आवाज से नींद खुली। देखा कि हनुमत सिंह के सीने में गोली लगी है। उनकी राइफल सीने पर ही टिकी है। गढ़ी पर राज करते थे पूर्वज हनुमत सिंह राजावत भितरवार थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पूर्वजों का भितरवार गढ़ी रियासत पर राज था। हनुमत सिंह को भी स्थानीय लोग गढ़ी के राजा के तौर पर जानते थे। गढ़ी में आज भी उनकी जमीनें हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मुंबई में जबकि छोटा बेटा ग्वालियर में उनके साथ ही रहता है। FSL टीम ने सबूत जुटाए घटना की जानकारी मिलने के बाद माधौगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जरूरी साक्ष्य जुटाए। राइफल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी मानकर ही चल रही है। परिजन से पूछताछ के साथ आगे की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… मोबाइल मिलने पर पूछताछ के बाद छात्रा ने की आत्महत्या भोपाल में आईपीएस संजीव कंचन और जज रेणुका कंचन की 17 वर्षीय बेटी की सुसाइड थ्योरी सुलझती नहीं दिख रही है। छात्रा की मां रेणुका कंचन ने पुलिस को बताया कि बेटी को उन्होंने मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। उसके पास एक मोबाइल देखने के बाद उससे पूछताछ की। उसे समझाइश दी, जिससे नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

मां ने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, खुद भी खाया; तीनों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मां ने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, खुद भी खाया; तीनों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. Thu, 13 Aug 2026 22:03:13 +0530

  Videos
See all

Weather News Today :14-15 अगस्त को बरसेगा आसमान,13 राज्यों में IMD का अलर्ट | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:00:35+00:00

Major Gaurav Arya: हाफ़िज़ के मोहब्बत के पीछे वजह क्या है? | Command Centre | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T22:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers