Responsive Scrollable Menu

Kedarnath Dham Yatra 2026: केदारनाख मंदिर VIP मामले में बड़ा अपडेट

Kedarnath Dham Yatra 2026: केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दान से नेताओं और वीआईपी मेहमानों की मेजबानी  के बिल चुकाने का बड़ा मामला सामने आया है. इस खुलासे के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया. इस टीम को 20 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

टीएमसी सासंद ने अपनी पार्टी के ही लोकसभा सदस्य पर लगाया बड़ा आरोप, स्पीकर को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता बदली तब से तृणमूल कांग्रेस की बदहाली शुरू हो गई है. पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. टीएमसी सासंद काकोली घोष बागी जैसी बन गई है. खास बात है कि वे एक वक्त में ममता बनर्जी की करीबी नेता हुआ करती थीं. काकोली ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक शिकायती पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवाने की अनुमति मांगी है.

महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार का आरोप 

28 मई को लिखे अपने पत्र में काकोली घोष ने आरोप लगया कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में उनके साथ व्यवहार किया और उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने दावा किया कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार सिर्फ उनके प्रति ही नहीं बल्कि कई अन्य महिला सासंदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक रहा है. काकोली घोष ने अपने पत्र में लोकसभा स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने, औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति दें. उन्होंने कल्याण के लिए उचित कार्रवाई और सजा सुनिश्चित करने की मांग की है. इस घटना के बाद से टीएमसी के संसदीय दल के अंदर मतभेद सार्वजनिक हो गए हैं. 

TMC और बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद से रिजाइन देते ही ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR, इस मामले में दर्ज हुआ केस

हाल ही में चीफ व्हिप के पद से हटाई गईं थीं काकोली घोष

बता दें, विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी के संसदीय ढांचे में बड़ा बदलाव किया था. पार्टी ने काकोली घोष को चीफ व्हिप पद से हटाकर कल्याण बनर्जी को ये जिम्मा सौंपा था. पार्टी के अंदर इसके बाद से असंतोष की खबरें सामने आने लगी थी.  

TMC और बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- बंगाल की फलता सीट पर बढ़ा सियासी घमासान, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नामांकन

केंद्र सरकार ने काकोली को दी थी सुरक्षा

काकोली घोष को टीएमसी के चीफ व्हिप से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद ही केंद्र सरकार द्वारा उसे वाई कैटेगिरी की सुरक्षा दे दी गई थी. वह भी तब, जब अभिषेक बनर्जी से लेकर टीएमसी के तमाम नेताओं की सिक्योरिटी में कटौती की गई है. गृहमंत्रालय ने थ्रेट असेसमेंट के आधार पर काकोली घोष को सीआईएसएफ की सुरक्षा देने का ऐलान किया था. 

TMC और बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- TMC कार्यालय से मिले 100 से अधिक आधार कार्ड, सरकारी जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के दस्तावेज भी बरामद

चार बार की सासंद है काकोली

66 साल की काकोली घोष दस्तीदार पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से चार बार की सासंद हैं. टीएमसी ने काकोली घोष को बारासात सीट से साल 2009 में पहली बार टिकट दिया था. उन्होंने पहली बार में ही यहां से जीत हासिल कर ली थी. टीएमसी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काकोली काम कर चुकी है. 

TMC और बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bengal Politics: BJP का दावा- TMC के 91 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बागियों पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड ले जाओ... चाहे टॉप ऑर्डर से किसी को भी बाहर क्यों ना करना पड़े, गावस्कर की सेलेक्टर्स से बड़ी मांग

Sunil Gavaskar on Vaibhav Suryavanshi: 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मुरीद दिग्गज सुनील गावस्कर भी हो गए हैं. 'स्पोर्ट्स तक' पर गावस्कर ने वैभव को 'भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा' बताते हुए आगामी इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में शामिल करने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए चाहे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाना पड़े, लेकिन वैभव को मौका मिलना चाहिए. गावस्कर ने भावुक होकर कहा, 'मैं चाहता हूं इस लड़के के अंदर का बचपन कभी खत्म न हो.' Thu, 28 May 2026 22:55:03 +0530

  Videos
See all

Sana Sultan: ईद पर दिखा सना सुल्तान का ग्लैमरस लुक #sanasultan #shorts #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T17:45:10+00:00

Top Headlines Of The Day:Giribala Singh Arrested|US Iran War |Petrol Diesel Price |Bashir Badr Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T17:45:02+00:00

Iran US War Updates: बंदर अब्बास का बदला? ईरान का अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक! Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T17:45:09+00:00

Sleeper टिकट से भी कर सकते हैं AC में सफर! जानें रेलवे के नियम #shorts #shortsvideo #sleeper #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T17:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers