Responsive Scrollable Menu

Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

Continue reading on the app

Shani-Chandra Shadashtak Yog: शनि और चंद्रमा ने मिलकर बनाया षडाष्टक योग, इन 5 राशियों का शुरु होगाा बुरा समय! रहे सतर्क

Shani-Chandra Shadashtak Yog: ज्योतिषविदों के अनुसार, ग्रहों की परिस्थिति ऐसी बनी है जिसके तहत 27 मई की अर्धरात्रि में चंद्रमा ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है. अब तक वे कन्या राशि में थे. चंद्रमा की स्थिति के चलते शनि और चंद्र के षडाष्टक योग बन गया है. दरअसल, ऐसा इस वजह से हुआ है क्योंकि शनि ग्रह की स्थिति चंद्रमा से छठे भाव में होगी. वहीं, चंद्रमा शनि के अष्टम भाव में रहेंगे. इस तरह षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है. इस दुलर्भ योग के राशिचक्र की किन राशियों के लिए समय प्रतिकलू रहेगा. यह समय इन्हें खर्चों और तकलीफों का सामना करवाएगा. जानिए उन राशियों के बारे में और जरूरी उपायों के बारे में.

इन 5 राशियों को रहना होगा शनि-चंद्रमा योग से सतर्क

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस योग के प्रभाव से मानसिक तनाव और आर्थिक मोर्चों पर तनाव रहेगा. दफ्तर में आपके काम में अचानक रुकावटें आएंगी. सहकर्मियों और सीनियर्स के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. इससे आपकी छवि पर भी असर पड़ सकता है. इस समय पैसों के मामलों में कोई बड़ा रिस्क लेना सही नहीं माना जा रहा है. इसके साथ ही किसी से उधार लेना भी आपके लिए सही नहीं है.

ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2026 Date List: भारत और नेपाल में अलग-अलग क्यों पड़ता है शिवभक्ति का महीना सावन? जानें किस तिथि पर कहां कितने सोमवार पड़ेंगे

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल है. साझेदारी में किए जा रहे कार्य और व्यापार में संभलकर रहे. डॉक्यूमेंट्स और जरूरी कागजों पर साइन करने से पहले उन्हें जरूर पढ़ लें. फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ असहज परिणाम देखने को मिल सकते हैं. बचाए हुए पैसों का सही और सोच-समझकर खर्च करें. इस राशि के लोगों को दूसरों के साथ तर्क-वितर्क नहीं करने चाहिए. सिर में दर्द और नींद की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए भी यह समय अशुभ रहेगा. धन के मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. सेहत भी हल्की रहेगी. चंद्रमा के प्रभावित होने से मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रहेगी. अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा. इससे आपका पूरा बजट बिगड़ जाएगा. गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपकी किसी गलत बात को लेकर घर-परिवार में विवाद खड़ा हो सकता है.

3.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस टाइम ड्यूरेशन में अपने करियर और पारिवारिक जीवन में सोच-समझकर काम लेने की जरूरत है. बिजनेस पार्टनरशिप में पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं. कोई डील हाथों से निकल सकती है. जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं. इससे घर का माहौल अशांत हो सकता है. किसी भी नए निवेश के फैसले बिना सोचे न लें.

4.तुला राशि

तुला राशि के जातक भी अनचाहे खर्चों की ओर बढ़ेंगे. कहीं भी निवेश करने से इन्हें बचना चाहिए. 2 जून तक कोई भी निवेश न करें. शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें. इस राशि के जातकों की सेहत भी थोड़ी बिगड़ सकती है. कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. इसलिए, अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें.

5.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में षडाष्टक योग के चलते ज्यादा गुस्सा देखा जा सकता है. शत्रु पक्ष से इस राशि के जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद हो सकता है. इस राशि के जातकों का कोई जरूरी सामान खो सकता है. सेहत को लेकर भी सतर्क रहे.

इन उपायों को करने से कम होगा अशुभ प्रभाव

  • शिवलिंग पर जलाभिषेक करें
  • हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें
  • शनि मंत्र का जाप करें

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश... गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Continue reading on the app

  Sports

Singapore Open Super 750 Badminton: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में... एचएस प्रणय की चुनौती खत्म

Singapore Open Super 750 Badminton: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन अपने अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जबकि अनुभवी शटलर एचएस प्रणय हारकर बाहर हो गए हैं. Thu, 28 May 2026 19:01:26 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Farhan Akhtar ने Ranveer से मांगा 45 करोड़ का 'शगुन' | Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:11:53+00:00

DK Shivakumar Next CM | क्या अब अकेली पड़ गई हैं ममता बनर्जी.? सुखेंदु शेखर की दीदी को नसीहत #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:11:57+00:00

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें! | Dehradun News | BJP | CM Dhami | Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:15:06+00:00

Jackie Shroff Funny Video: The Great Grand Superhero' प्रीमियर में बच्चों संग मस्ती करते दिखे Jackie #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T15:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers