Responsive Scrollable Menu

इस बकरीद दावत में लगाएं चार चांद, बनाएं पुरानी दिल्ली स्टाइल की खुशबूदार मटन बिरयानी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Old Delhi style mutton biryani Recipe: बकरीद की दावत को बनाना है बेहद खास? नोट करें पुरानी दिल्ली स्टाइल की खुशबूदार मटन बिरयानी की यह आसान रेसिपी. जानें वो सीक्रेट खुशबू का मसाला और मटन को मलाई जैसा सॉफ्ट बनाने का असली तरीका!

Continue reading on the app

बिजली कटौती पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा – ‘ये दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साजिश’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में गहराते बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा ने प्रदेश के बिजली विभाग को बर्बाद कर दिया है, जिसके चलते भीषण गर्मी में जनता त्राहिमाम कर रही है। अखिलेश यादव ने तो यहां तक कह दिया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को “अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी”।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

दरअसल अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है उन्होंने इस “महा विद्युत आपदा” के पीछे “दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साजिश” नहीं बताई। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या उन्हें बुलाया नहीं जाता। अगर वे आते हैं तो अखिलेश यादव ने माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर पोस्ट कर दें, ताकि जनता को उनकी “आपसी गर्मी” से ही राहत मिल जाए, क्योंकि जनता ने इन दोनों को कभी “एकांत में साथ देखा नहीं”। सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर यूपी की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया

अखिलेश यादव के इन तीखे हमलों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा खेमे से भी सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा गया। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा सरकार के कार्यकाल की तुलना मौजूदा भाजपा सरकार से करते हुए आंकड़े पेश किए।

वहीं राकेश त्रिपाठी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में बिजली की सप्लाई केवल 13 हजार मेगावाट थी, जबकि आज पीक टाइम में यह 31 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी का जिक्र किया। त्रिपाठी के मुताबिक, सपा शासन में 1 करोड़ 81 लाख उपभोक्ता थे, जो अब 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जहां सपा के समय केवल पांच वीआईपी जिलों में ही बिजली मिलती थी, वहीं अब हर गांव में 18 से 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समाजवादी पार्टी पर पहले भी हमलावर रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार के दौरान बिजली की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके शासनकाल में तो बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे, क्योंकि उनमें करंट आता ही नहीं था। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि वे स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराया यह बिजली संकट अब पूरी तरह से सियासी मुद्दा बन चुका है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर दिख रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद समीक्षा बैठकें कर इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, लेकिन सच्चाई यह भी है कि प्रदेश में बिजली कटौती हो रही है और जनता परेशान है।

Continue reading on the app

  Sports

Dhruv Jurel का खुलासा: बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है और टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब भी पहुंच गया था। पूरे सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजों को परेशान किया है और इसी सिलसिले में उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने चर्चा के केंद्र में आकर बताया कि मैदान पर रहते हुए वैभव सूर्यवंशी कैसे सोचते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Heinrich Klaasen और Ishan Kishan ने IPL 2026 में रचा इतिहास, बने 'एलीट क्लब' का हिस्सा


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करता। क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और हमेशा खुद पर भरोसा रखता है। जब भी वह मैदान पर खेलने जाता है, तो यही करता है। उसकी सबसे अच्छी बात यही है कि वह खुद पर भरोसा रखता है। उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी अकादमी में जाते हैं, तो हमें बताया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, गेंद को देखो।’ उनका मूलमंत्र है ‘मुझे किसी भी गेंदबाज की परवाह नहीं है।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, England में लय पाने उतरेगी Harmanpreet की सेना


इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा कि जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं , गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’ सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाये। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Thu, 28 May 2026 16:11:38 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News: डेमोग्राफी बदल रही है—क्या असर होगा ? #shorts #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:10:31+00:00

Twisha Sharma Case : ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया अरेस्ट | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:07:27+00:00

West Bengal: टीएमसी नेता के घर मिला करोड़ों का नेटवर्क | TMC | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:09:53+00:00

Rashtravad | AAP प्रवक्ता ने कर दी पीएम मोदी की तारीफ! कांग्रेस को बताया पूरी तरह फेल। Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers