'उत्तराखंड में मेरे भाषण के बाद BJP ने स्टेज धोया, शुद्धिकरण कराया...', राज्यसभा में खरगे का बड़ा आरोप, BJP ने दिया ये जवाब
Kharge in Rajya Sabha: संसद में मानसूत्र के आखिरी दिन भारी हंगामा हुआ. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उनके स्टेज का शुद्धिकरण हुआ. वहीं जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसे आचरण का समर्थन नहीं करती है.
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पिछली सभा का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. वहां लाखों लोग मौजूद थे. उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया. कहा कि मैंने केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को दोहराया. लेकिन मेरे भाषण के बाद, बीजेपी के लोगों ने उस मंच को 'शुद्ध' करने के लिए वहां हवन किया. क्या लोकतंत्र में ऐसा होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं विपक्ष का नेता हूं.
#WATCH | In Rajya Sabha, LoP and Congress chief Mallikarjun Kharge says, "...I was in Haldwani where I made a public speech at Ramlila Maidan. Lakhs of people were there. At that time, I did not mention the name of any community or religion; I only reiterated the issues of the… pic.twitter.com/oePxPC0jBr
— ANI (@ANI) August 13, 2026
बीजेपी ने दिया जांच का भरोसा
राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए कहा कि यह वाकई दुखद है. न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए. बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. कभी नहीं. लेकिन हम इसकी जांच करेंगे. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी. नड्डा ने कहा कि लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. मैं इसकी निंदा करता हूं. राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं.
यह भी पढ़ें: 'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए', राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से बोले जेपी नड्डा
सांसद राजीव शुक्ला ने सीएम से दखल देने की मांग की
मामले में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है. राजनीति में इस स्तर तक गिरना निंदनीय है. अगर खड़गे-जी, जो दलित हैं, किसी सभा को संबोधित करते हैं, तो उत्तराखंड में यह 'शुद्धिकरण' का अनुष्ठान कैसा व्यवहार है? इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता यह वाकई शर्मनाक बात है, फिर भी मुख्यमंत्री अब तक चुप हैं. सीएम धामी को इस पर बोलना चाहिए.
चुनावी शंखनाद के लिए हुई थी सभा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गत 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में सभा की थी. यह सभा चुनावी शंखनाद के लिए रामलीला मैदान में हुई. इसका नाम विजय शंखनाद रैली रखा गया था. कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने का संदेश दिया था. इसी सभा के बाद खरगे ने मंच धोने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे फैसले सोनिया गांधी-राहुल गांधी लेते हैं’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान
Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









