Meta का बड़ा ऐलान, इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp चलाने के लिए भी देने होंगे पैसे! कंपनी का नया प्लान क्या है?
Meta Plus Subscription Price: मेटा ने अपना सबसे बड़ा ऐलान कर दिया है. इसका असर सीधे तौर पर हर सोशल मीडिया ऐप्स और मैसेजिंग ऐप्स को पड़ेगा. अब से इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं. Meta कंपनी का यह नया प्लान दुनियाभर के यूजर्स के लिए है. भारत भी इसका हिस्सा है.
Meta ने लॉन्च किया प्लस वर्जन
मेटा अब अपने ऐप्स के लिए प्लस वर्जन को लेकर आया है. इसे लॉन्च करते ही यूजर्स को कंपनी को पैसे देने होंगे. इसके बाद यूजर्स को एक्सक्लूसिट टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलने वाले हैं. यह नया फीचर फ्री यूजर्स को नहीं मिल पाएगा.
रेवेन्यू के लिए सिर्फ Adds पर फोकस नहीं
कंपनी अब अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए तैयारी कर रहा है. कंपनी के इस प्लान से यह स्पष्ट हो गया है कि अब से कंपनी सिर्फ रेवेन्यू के लिए विज्ञापन के भरोसे नहीं रहेगी. रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए Meta अब नया रास्ता निकाल रही है. कंपनी का प्लान है कि यूजर्स प्रीमियम फीचर्स और बेहतर एक्पीरियंस और ज्यादा रीच के लिए मंथली पेमेंट भी करें.
फेसबुक, Instagram और WhatsApp प्लान्स के दाम क्या?
इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर तय की गई है, जो भारत का लगभग 387 रुपए होगा. यह मंथली रिचार्ज प्लान का प्राइज है. WhatsApp की कीमत 2.99 डॉलर, जो करीब 290 रुपए है, प्रतिमाह के लिए तय की गई है. हालांकि, भारत के लिए मेटा ने अभी तक कोई अलग कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
WhatsApp में मिलेंगे यूनिक फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वॉट्सऐप प्लस के अंदर कई खास और दमदार फीचर्स होंगे. इसमें पर्सनलाइजेशन मैसेजिंग पर ज्यादा फोकस रहेगा. वॉट्सऐप को सब्सक्राइब करने के बाद कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और चैट्स को पिनआउट करने का ऑपशन मिलेगा.
फेसबुक और इंस्टाग्राम को मिलेंगे एडवांस टूल्स
इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस सबसक्राइबर्स को भी कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं. Instagram+ में यूजर्स अब से देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार देखा गया है. यूजर्स क्लोज फ्रेंड्स फीचर से आगे बढ़कर अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना पाएंगे और बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे भी स्टोरी को प्रीव्यू कर पाएंगे.
इंस्टाग्राम प्लस के यूजर्स को अपनी स्टोरी को 24 घंटों से ज्यादा समय तक दिखाने का ऑपशन मिलेगा. साथ ही, वे हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट कर सकेंगे. इससे विजिबिलिटी ज्यादा मिलेगी. इसके अलावा, एक और खास फीचर मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स अपनी स्टोरी की व्यूअर्स लिस्ट को भी सर्च करके उनकी स्टोरी देख सकते हैं.
मेटा की तरफ से पेश नए प्लान्स के लिए कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स को भी लाया गया है. इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को Animated सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन करने के फीचर्स भी मिलेंगे.
Meta Verified से अलग होंगे ये प्लान
मेटा का यह नया सब्सक्रिप्शन प्लान मेटा वेरिफाइड से अलग है. बता दें कि मेटा वेरिफाइड पहले से ही कंपनी की एक पेड सर्विस है. इसके जरिए यूजर्स को आईडेंटिटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें- Fake E-Challan Alert: एक क्लिक और बैंक खाता साफ, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया गाड़ी के चालान का यह मैसेज?
Dhinchak Pooja ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम के पति?
Dhinchak Pooja Wedding: सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज और वायरल गानों से पहचान बनाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. जी हां, ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे वायरल गानों से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा इन दिनों अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. इन तस्वीरों में पूजा पूरी तरह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं उनके साथ दूल्हे के लिबास में एक लड़का भी दिखाई दे रहा है.
लाल जोड़े में सजी दिखीं ढिंचैक पूजा
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में ढिंचैक पूजा लाल रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे, ट्रेडिशनल गहनों और ब्राइडल मेकअप में दिखाई दे रही हैं. उनका पूरा लुक किसी असली शादी समारोह जैसा लग रहा है. माथे पर मांगटीका, हाथों में चूड़ा और भारी नेकलेस के साथ पूजा ने अपने ब्राइडल अवतार को बेहद खास बनाया. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
‘मेरी शादी के कुछ क्लिप्स’ लिखकर बढ़ाई एक्साइटमेंट
ढिंचैक पूजा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी शादी के कुछ क्लिप्स, जल्द ही मैं और भी शेयर करूंगी.” इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई लोगों ने इसे उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा मान लिया, जबकि कुछ यूजर्स अब भी इसे किसी नए प्रोजेक्ट या प्रमोशनल स्टंट का हिस्सा बता रहे हैं.पोस्ट में पूजा ने किसी भी जगह अपने पति का नाम नहीं बताया है. इतना ही नहीं, जिन तस्वीरों में वो दूल्हे के साथ नजर आ रही हैं, उनमें उस शख्स का चेहरा भी साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा. ऐसे में फैंस के बीच ये सवाल लगातार बना हुआ है कि आखिर ढिंचैक पूजा के पति कौन हैं.
आखिर कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पूजा एक शख्स के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पार्टनर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. यही वजह है कि इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, जबकि कुछ का मानना है कि यह किसी म्यूजिक वीडियो या नए कंटेंट का हिस्सा हो सकता है.
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
ढिंचैक पूजा की पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए. जहां कई फैंस ने उन्हें शादी की बधाइयां दीं, वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा, “अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज.” दूसरे ने लिखा, “ये शादी कम और प्रमोशनल ड्रामा ज्यादा लग रहा है." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कमेंट किया, “फेरे मैंने ले ली आज.” सोशल मीडिया पर इन प्रतिक्रियाओं ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.
लगातार शेयर कर रही हैं शादी से जुड़ी झलकियां
दिलचस्प बात ये है कि ढिंचैक पूजा पिछले कई दिनों से शादी और उससे जुड़े समारोहों की तस्वीरें साझा कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. इसके अलावा मेहंदी और शादी की तैयारियों की झलक भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. यही वजह है कि लोग अब इस बात को लेकर और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं कि क्या वाकई पूजा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं या फिर ये किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: ‘अगर दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाओ', Rakhi Sawant ने किया Ranveer Singh का सपोर्ट, वीडियो वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















