Responsive Scrollable Menu

IAF का नया धमाल, 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी, भारत खरीदेगा 60 मिलिट्री प्लेन

भारतीय वायुसेना ने एक बड़ा कदम उठाया है। वायुसेना अपनी पुरानी बढ़ती जा रही ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की फ्लड को बदलने की तैयारी कर रही है और इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने करीब ₹1 लाख करोड़ का बड़ा टेंडर जारी किया है। इस डील के तहत वायुसेना के लिए 60 मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे और सबसे खास बात यह है कि इस पूरे प्रोग्राम में भारतीय कंपनियों को लीड रोल देने की तैयारी। सीधी भाषा में समझे तो वायुसेना को ऐसे विमान चाहिए जो सिर्फ सामान ढोने तक सीमित ना रहे बल्कि सैनिकों और भारी उपकरणों को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा सकें और जरूरत पड़ने पर इन विमानों का इस्तेमाल दूसरे मिशन के लिए किया जा सकेगा और इस दौड़ में एचएल, टाटा और महिंद्रा जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: हत्या की साजिश के खतरे के बीच Donald Trump ने चुपके से बदला Air Force One विमान

महिंद्रा ने ब्राजील की एमरार के साथ हाथ मिलाया है और उसकी तरफ से C390 एयरक्राफ्ट पेश किया जा सकता है। वहीं Tata ने अमेरिकी कंपनी लॉकेट मार्टिन के साथ साझेदारी की है और C130 को मैदान में उतारने की तैयारी है। इस डील की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ विमानों की संख्या या कीमत नहीं है। असली गेम भारत में इनके निर्माण का है। योजना के मुताबिक करीब 20% विमान सीधे फ्लाई अवे कंडीशन में भारत आएंगे। बाकी विमान भारत में ही बनाए जाएंगे और इनमें 60% से ज्यादा स्वदेशी कंटेंट रखने का लक्ष्य है। यानी आने वाले समय में सिर्फ विमान खरीदने के बजाय भारत में उनकी मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और सप्लाई चेन को भी मजबूत करने पर जोर होगा। भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का एक बड़ा बेड़ा है। लेकिन कई पुराने विमान धीरे-धीरे अपनी उम्र पूरी कर रहे हैं। ऐसे में नई पीढ़ी के मल्टी रोल विमान जरूरी हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: IAF का मेगा टेंडर: 60 Multi-role Transport Aircraft के लिए ₹1 लाख करोड़ का प्लान, Tata और Mahindra में मुकाबला

इंडियन एयरफोर्स के पास अभी 12 सी130 जे सुपर हकुलिस है।इसके अलावा एयरबस के साथ C295 प्रोग्राम चल रहा है जिसके तहत करीब 70 विमान वायु सेना में शामिल किए जाने हैं और इनमें बड़ी संख्या में विमान भारत में बनाए जाएंगे और नई एमटीए डील इस पूरी ट्रांसपोर्ट क्षमता को और मजबूत करेगी। इन्हें मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कहा जा रहा है। इनका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों, वाहन और दूसरे जरूरी सैन्य सामान को तेजी से पहुंचाने में हो सकता है। भविष्य में इन विमानों को एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर के तौर पर इस्तेमाल करने की संभावना भी बताई जा रही है। यानी कि एक विमान कई तरह के सैन्य काम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

इस डील को सिर्फ 60 विमान खरीदने का सौदा समझना ठीक नहीं होगा। इसके पीछे भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने की एक बड़ी रणनीति है। क्योंकि एक तरफ वायुसेना पुराने विमानों को बदल रही है। दूसरी तरफ भारत में ही नए एयरक्राफ्ट बनाने की क्षमता विकसित की जा रही है।

Continue reading on the app

Independence Day: सनी देओल की 7 फिल्में जो वीकेंड पर बढ़ाएंगी देशभक्ति का जोश,'बंटवारा 1947' से 'गदर 2' तक

Independence Day Movies: स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर सनी देओल की 7 देशभक्ति से भरपूर फिल्में देखें। लिस्ट में ‘बंटवारा 1947’, ‘बॉर्डर’, ‘गदर’, ‘गदर 2’, ‘इंडियन’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘द हीरो’ शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस, 200 रन भी नहीं बने, हसन महमूद ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर खुद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने दिग्गज बैटिंग लाइन-अप धराशायी हो गई. बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने ही सारे विकेट लिए. Thu, 13 Aug 2026 12:20:29 +0530

  Videos
See all

Phuket Delhi Flight: AI फ्लाइट में 'गंजेड़ी पायलट'! | Pilot Drug Test | DGCA | Aviation News | Pilot #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:45:05+00:00

BJP का प्रदर्शन, राहुल, झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी | Jharkhand Protest |Hemant Soren #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:44:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers