Responsive Scrollable Menu

Haldwani में Kharge की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर राज्यसभा में तकरार, Nadda ने कहा- हम करेंगे जांच

राज्यसभा में फिर से हंगामा हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में उनकी रैली के बाद एक 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम किया गया। इस आरोप के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस घटना पर कार्रवाई का वादा करना पड़ा। संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण की रस्म इसलिए की गई क्योंकि वह दलित हैं और देश में भगवा पार्टी के राज में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने हल्द्वानी में अपनी रैली का राजनीतिकरण नहीं किया और सिर्फ़ स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाया। खड़गे ने मांग की मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता। मैं बरसों से सांसद रहा हूँ, लेकिन मैंने कभी किसी के सामने इसलिए भीख नहीं मांगी कि मैं दलित हूँ। आपने मेरा अपमान किया है... आरोपी को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।"

जेपी नड्डा ने कार्रवाई का वादा किया

खड़गे के आरोपों के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कार्रवाई का वादा किया, लेकिन राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। राज्यसभा में सदन के नेता नड्डा ने कहा कि जो हुआ उससे उन्हें भी दुख हुआ है, लेकिन इस मुद्दे को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी का बचाव भी किया और कहा कि भगवा पार्टी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे। हालाँकि, अगर खड़गे जी इसके लिए हम पर आरोप लगा रहे हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है। जिसने भी ऐसा किया है, वह गलत है। इसे सनसनीखेज न बनाएं। मुझे भी इसका दुख है। हम इसकी विस्तार से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि इसका राजनीतिकरण न करें।

Continue reading on the app

Fort William का नक्शा मिलने पर West Bengal STF संदिग्ध पाकिस्तानी से पूछताछ कर रही है

पश्चिम बंगाल के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक और उसके ‘‘सहयोगी’’ को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि उनके पास भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नक्शा और तस्वीरें कैसे पहुंचीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राणा रऊफ खालिद उर्फ वहाब आलम और उसके कथित सहयोगी मोहम्मद इजाज को पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे जेसोर रोड के रास्ते ‘‘बांग्लादेश सीमा तक पहुंचने की कोशिश’’ कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि फोर्ट विलियम से संबंधित सामग्री की बरामदगी जांच का एक अहम पहलू बन गई है और एसटीएफ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सामग्री उन्हें कहां से मिली तथा इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। एसटीएफ के अधिकारी ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, ‘‘जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि फोर्ट विलियम का नक्शा एवं तस्वीरें आरोपियों के पास कैसे पहुंचीं और क्या ये किसी तरह की सूचना जुटाने की गतिविधि का हिस्सा थीं।’’ एजेंसी आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन में कथित तौर पर पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से जुड़े सोशल मीडिया चैट और फोन नंबर मिले हैं।

अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसे संकेत भी मिले हैं कि कुछ चैट और फोन नंबर हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हटाए गए चैट और नंबरों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपियों के संपर्क किन लोगों से थे, उनके बीच किस तरह की बातचीत हुई और क्या कोई सूचना साझा की गई थी।’’ अधिकारी ने कहा कि डिजिटल सामग्री कथित तौर पर हटाए जाने को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे तथा क्या भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों एवं सैन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी देश से बाहर भेजी जा रही थी।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि रऊफ के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) से संबंध हैं और भारत में उसकी गतिविधियों, संपर्कों तथा आवाजाही की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि एसटीएफ के अधिकारी पेट्रापोल और घोजाडांगा सीमा क्षेत्रों के पास सैन्य गतिविधियों और बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी कथित तौर पर जुटाए जाने की भी जांच कर रहे हैं। विशेष कार्य बल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी बड़े अभियान की आशंका को लेकर भी जांच कर रहा है।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और किसी निश्चित निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के सिलसिले में सैन्य खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है।’’ अधिकारियों ने कहा कि इन गिरफ्तारियों के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रऊफ को मंगलवार रात चिकित्सकीय जांच के लिए हाबरा अस्पताल ले जाया गया।

बाद में दोनों आरोपियों को बारासात की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोचिंग स्टाफ की फौज, बड़े-बड़े सिलेक्टर्स फिर भी टीम चुनने में गई भूल! आधी-अधूरी तैयारी के साथ गई टीम इंडिया

India vs Sri Lanka Galle Test: गॉल के जिस मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच होना है, वहां स्पिनर्स को खेलना आसान नहीं. जिस पिच पर स्पिनर्स औसतन 50-55 गेंद में एक विकेट निकाल लेते हैं, वहां श्रीलंका तो अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेगा, लेकिन टीम इंडिया का क्या? Fri, 14 Aug 2026 07:35:09 +0530

  Videos
See all

'ईरान के कंट्रोल में है होर्मुज' | Hormuz Strait | Iran US War | Trump Vs Mojtaba #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:45:40+00:00

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त | Delhi Police | Delhi Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers