Petrol Diesel Price Kolkata: कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज संकट के बीच बंगाल में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं. रसोई गैस और सीएनजी के ताजा रेट देखें.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के इंडियन प्रीमियर लीग के एक और एलिमिनेटर से हारकर बाहर होना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार ने टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ दिया. 6 बार एलिमिनेटर खेलकर चार बार इसे गंवाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई.
Vaibhav Sooryavanshi Chris gayle: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार इतिहास रच रहे। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने वो कारनामा कर दिया, जिसे करने में बड़े-बड़े दिग्गज पीछे रह गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ राजस्थान को क्वालिफायर-2 में पहुंचाया, बल्कि क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
वैभव ने इस पारी में 12 छक्के उड़ाए हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन में 60 से अधिक छक्के उड़ा चुके हैं और टूर्नामेंट अभी खत्म भी नहीं हुआ।
वैभव ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा दिलचस्प बात यह रही कि वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से भी बेहद करीब पहुंच गए थे। यह रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। वैभव 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हो गए और सिर्फ 3 रन से यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
गेल ने वैभव को नया नाम दिया हालांकि उनकी इस पारी ने क्रिकेट जगत को हिला दिया। सोशल मीडिया पर हर तरफ वैभव की चर्चा होने लगी। खुद क्रिस गेल भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। गेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'वैभव शानदार खिलाड़ी है। गजब का एंटरटेनमेंट। नई सिक्स मशीन।'
वैभव ने पिछले सीजन में आईपीएल डेब्यू किया था और तब 35 गेंदों में शतक लगाकर पहली बार सुर्खियों में आए थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल को बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं, बल्कि लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है।
इस समय वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.33 और स्ट्राइक रेट 242.85 का है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद असाधारण माना जाता है।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्कों की वजह से फैंस अब उन्हें “यूनिवर्स बेबी बॉस” कहने लगे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि वैभव आने वाले समय में T20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार बन सकते हैं। अब राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अपने इस युवा सितारे से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।