Independence Day Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों के लिए ये रहे आसान और शानदार निबंध
Independence Day Essay in Hindi: देश का राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त इस बार शनिवार के दिन मनाया जाने वाला है. आजादी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिताएं रखवाई जाती है. इन आयोजनों में छात्र बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. ऐसे कॉम्पिटिशन न सिर्फ बच्चों के अंदर उत्साह को बढ़ाते हैं बल्कि ये बच्चों को अपने देश के इतिहास के बारे में भी बताते हैं. इस वर्ष देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के 80 साल का जश्न देश धूमधाम से मनाने वाला है. भारत के वीर सेनानियों के बलिदान को इस दिन याद किया जाएगा. लाल किले से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे और झंडा फहराएंगे.
अगर आप या आपके बच्चे स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं तो उन्हें आप ये निबंध याद करवा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको 10 लाइनों से लेकर 500 शब्दों का स्वतंत्रता दिवस पर निबंध बता रहे हैं.
Essay on Independence Day in Hindi: 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में
15 अगस्त पर लिखें 10 लाइनों का यह निबंध (80th Independence Day)
- 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली.
- आजादी के बाद हमारे देश में हमने अपने सभी मौलिक अधिकार हासिल कर लिए.
- हम सभी को एक भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए, और हमें अपने भाग्य की प्रशंसा करनी चाहिए, कि ह स्वतंत्र भारत की भूमि में पैदा हुए हैं.
- 1857 से 1947 तक कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन और कई दशकों के संघर्ष को कुर्बान कर दिया, भारत को आजाद करने के लिए.
- भारत की आजादी के लिए ब्रिटिश सेना में एक भारतीय सैनिक (मंगल पांडे) ने सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई.
- कई महान स्वतंत्रता सेनानियों ने बाद में संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन केवल स्वतंत्रता प्राप्त करने में लगा दिया.
- भगत सिंह, खुदी राम बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, जिन्होंने कम उम्र में अपने देश के लिए लड़ने के लिए अपनी जान गंवा दी, को कभी नहीं भुलाया जा सकता.
- गांधीजी एक महान भारतीय व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीयों को अहिंसा का एक बड़ा सबक दिया.
- हम बहुत भाग्यशाली हैं, कि हमें हमारे पूर्वजों के द्वारा शांति और खुशी की भूमि हमें दी गई है, जहां हम पूरी रात बिना किसी डर के सो सकते हैं और पूरे दिन स्कूल या घर में आनंद ले सकते हैं.
- लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगमातरम. कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं.
स्वतंत्रता दिवस पर लिखे आजादी का यह निबंध (15 August 2026)
प्रतिवर्ष 15 अगस्त को भारत देश के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानाया जाता है. इस दिन को भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है. हर साल देश प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते है जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाय जाता है, सेना द्वारा परेड मार्च और शक्ति प्रदर्शन किया जाता है और साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है. देश के प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करते है. राष्ट्र ध्वज के सम्मान में कुछ लाइन कहना चाहूंगी/चाहूंगा.
दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पर्व को सम्पूर्ण देश में बहुत ही जोश, उमंग और देशभक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. स्कूल और कॉलिजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमे अधिकतर बच्चे भाग लेते है और अलग अलग पेशकश पेश करते है. कोई देशभक्ति गीत सुनाता है, कोई देशभक्ति से संबंधित कविता सुनाता है और कोई सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य तैयार करते है. छात्र भगत सिंह महात्मा गांधी और अन्य क्रांतिकारी बनते है और नाटक पेश करते है. सभी दफ्तरों, कार्यालयों, संस्थानों आदि का सरकारी अवकाश रहता है.
हमने अंग्रेजों के शासन से आजादी ऐसे ही नहीं मिली है. इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है. हमें सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और याद रखते हुए अपने राष्ट्र का सम्मान करते हुए राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने का प्रण लेना चाहिए. आइये स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ दिन पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने का प्रण लेते है. कुछ लाइनों के साथ अपनी बात को समाप्त करती/करता हूं.
आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे, बची हो जो एक बूँद भी गरम लहू की, तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे.
जय हिन्द !........जय भारत !.....
15 अगस्त पर Essay Competition में लिखें ये Essay
स्वतंत्रता दिवस निबंध (Independence Day 2026)
आज 15 अगस्त को दिन, जब हमारा भारत माता की गोद से गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुआ था. यह दिन सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं, यह उन अनगिनत डोरों की कुर्बानी का दिन है, जिन्होंने अपने आज को जलाकर हमारे कल को रोशन किया. अगर आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, अगर हमारे चेहरे पर मुस्कान है, असर हम सपने देख पा रहे हैं, तो ये सब उन शहीदों की वजह से है, जिन्होंने हंसते हंसते फांसी का फंदा चुना, गोलियों का सीना होना, लेकिन मां भारती की आन पर आंच नहीं आने दी.
जरा सोचिए... जब वे अपने घर से निकले होंगे तो उनकी मांओं ने कितने आंसू रोके होंगे, उनकी पत्नियों ने कितने सपने दिल में दबा लिए होगे, उनके बच्चों ने कितनी मासूम आंखों से अपने पिता को जाते देखा होगा. फिर भी उन सबने एक ही बात कही 'मां भारती पहले. वो जानते थे कि शायद वो लौटकर नहीं आएंगे, लेकिन फिर भी मुस्कुराकर चले गए, सिर्फ इसलिए कि हम आजाद रह सके. आज जब हम तिरंगे को लहराते हैं, तो ये सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं लहराता, ये उन वीरों की आरथा को सम्मान होता है. केसरिया हमे व्याग और साहस की याद दिलाता है, सफेद हमें शांति और सच्चाई का मार्ग दिखाता है, और हरा रंग हमें विश्वास और समृद्धि का संदेश देता है, और बीच का अशोक चक्र हमें कर्म करते रहने की प्रेरणा देता है.
साथियो, आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, इसके लिए अनगिनत कुर्बानियों हुई हैं. अगत सिंह ने हंसते-हंसते फांसी को गले लगाया, चंद्र ने कभी गिरफ्तार होना मंजूर नहीं किया, नेहरा, पटेल, सुभाष रानी लक्ष्मीबाई और न जाने कितने जवान तीरी ने अपनी पूरी जिंदगी हमें आजाद कराने में लगा दी. हमें उसका कर्ज कभी नहीं भूलना बाहिए.
आईए,आज हम सब मिलकर ये संकल्प लें हम अपने देश को और मजबूत, और खुशहाल बनाएंगे, ईमानदारी से पढ़ेंगे, नेहरूत करेंगे और हमेशा अपने देश का नाम रोशन करेंगे. यही उन शहीदों के लिए हमारी सब्बी श्रद्धांजलि होगी.
जय हिन्द, वंदे मातरम्.
घर में मिलेगा थिएटर जैसा मजा! BOAT ने लॉन्च किए Aavante Bar Prime Soundbars, मिलेगा 600W Dolby साउंड
भारतीय ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई Aavante Bar Prime Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर मूवी, गेमिंग, स्पोर्ट्स और म्यूजिक के लिए डिजाइन किया है।
BOAT Aavante Bar Prime DA600 के फीचर्स
सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है, जो 600W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें 5.2-चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। साउंडबार में डुअल वायर्ड सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं, जो होम एंटरटेनमेंट के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने का काम करते हैं।
BOAT Aavante Bar Prime B450
Aavante Bar Prime B450 में 450W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें भी 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं।
ये भी पढ़े-ः Google Launch Event: गूगल Pixel Watch 5 और Buds Pro 2 हुए लॉन्च, इतनी है भारत में कीमत
BOAT Aavante Bar Prime Thunder-D
वहीं, Aavante Bar Prime Thunder-D को रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dolby Audio और बैलेंस्ड अकॉस्टिक्स का सपोर्ट मिलता है। Aavante Bar Prime सीरीज में कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। इनमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB, AUX और Optical शामिल हैं। इनकी मदद से साउंडबार को टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।
BOAT Aavante Bar Prime की कीमत
भारत में BOAT Aavante Bar Prime Series की कीमत ₹12,999 से ₹18,999 के बीच रखी गई है। सीरीज के तीनों मॉडल BOAT की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi







