पंजाब के AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत:लुधियाना में कार छप्पड़ में गिरते ही डूबी; बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला
लुधियाना में AAP मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हैं। 5 लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा आ रहे थे। जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास गांव बसियां के पास रात 1:15 बजे उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधी छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। कार इतनी तेजी से पानी में समाई कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह, विशाल और संदीप शामिल हैं। मृतक संदीप के मामा शेर ने कहा कि उन्हें रात को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि माथा टेक कर जा रहे हैं। फिर बड़े भांजे का फोन आया कि छोटे का जालंधर के पास एक्सीडेंट हुआ है। उनको जांलधर करीब 40 से 50 किलोमीटर पड़ता है। सरकारी अस्पताल में रखवाए शव हादसे के बाद जोरदार आवाज आई, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और राहत दल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर डबल मर्डर- मां से खाना नहीं खा पाए बच्चे: मर्डर से पहले पत्नी पीटी, सिर पर जग मारा; छुड़ाने आए पिता को चाकू से चीरा जालंधर में हुए डबल मर्डर की प्लानिंग आरोपी ने बुधवार सुबह 7 बजे ही बना ली थी। उठते ही आरोपी हीरा लाल (42) ने पत्नी सरिता (38) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे पत्नी खाना नहीं बना पाई। बच्चों को पिता ने बिना टिफिन स्कूल भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
6% उछला टाटा का ये शेयर, अब ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग; ₹596 तक जाने का अनुमान
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस के मजबूत Q1 FY27 नतीजों के बाद शेयर में करीब 6% की तेजी देखने को मिली। कंपनी का तिमाही मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,560 करोड़ रहा। ब्रोकरेज नोमुरा (Nomura) ने Tata Motors CV को ‘Buy’ रेटिंग देते हुए ₹554 का टारगेट दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan










